For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169971710
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार

Post Views 01

October 17, 2026

अब पुलिस की जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार

अजमेर। भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन और पाकिस्तान के झंडे चस्पा करने के मामले में विवाद गहराता जा रहा है। मामले में श्रीनगर थाना पुलिस ने पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, इस घटनाक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी मोर्चा खोल दिया है।भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंचे और प्रदर्शन से जुड़े लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया था, जहां कार्यालय के बाहर पाकिस्तान के झंडे चस्पा किए गए थे।इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। एक ओर श्रीनगर थाना पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं दूसरी ओर भाजपा की ओर से सिविल लाइन थाने में भी शिकायत दर्ज कराकर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।फिलहाल, इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच राजनीतिक टकराव तेज होता नजर आ रहा है। अब पुलिस की जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved