For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169689604
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरा लख्खी छठ मेला,छठ मेले पर श्रद्धालुओ ने लिया नशा मुक्ति संकल्प, |  Ajmer Breaking News: एचएमटी  मैनेजमेंट पर भड़के रिटायर्ड कर्मचारी, 80 से अधिक सीनियर सिटीजन्स का वेतन और बोनस बकाया, पैसे मांगने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर में साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति, ₹1.42 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज ​ |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में दो दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी, पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश |  Ajmer Breaking News: अजमेर: राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में Blinkit राइडर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र, कर्मचारियों ने अधिकारों और सुरक्षा की उठाई मांग |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर हुआ बड़ा हादसा, प्लाईवुड की सीलिंग गिरने से युवक घायल। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम विवाद: विशेष साधारण सभा न बुलाने पर कांग्रेस पार्षदों की कोर्ट जाने की चेतावनी, 20 तारीख को गढ़वाल पैलेस में जलाएंगे अपना अलग रावण   | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान..

Post Views 01

October 16, 2026

अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान..

अजमेर। कर्नाटक हुकूमत में कैबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड जमीर अहमद खान अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे। जहां उन्होंने सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहि की बारगाह में अक़ीदत की चादर और फूल पेश किए। दरगाह में उन्हें जियारत सैय्यद असग़र हाशमी और सैय्यद मुन्ना हाशमी ने कराई और दरबार की दस्तारबंदी कर उन्हें तबर्रुक पेश किया। कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी के बड़े मुस्लिम लीडर  होने के नाते ज़मीर अहमद ख़ास रुतबा रखते है। अजमेर दरगाह से उन्हें बेहद अक़ीदत है और गरीबों की मदद भी करते है। कर्नाटक  के चामराजपेट इलाका से मुसलसल 5 बार एमएलए भी है। यही वजह है कि हमेशा वो शुकराना चादर पेश करने अजमेर दरगाह आते रहे है। ज़मीर अहमद खान ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में जुम्मे की नमाज अदा की और जायरीन में अपने हाथों से लंगर भी तकसीम किया। जमीर अहमद ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अजमेर दरगाह में वो जल्द ही वॉटर फिल्टर प्लांट लगवाएंगे,जिसके चलते जायरीन को साफ और मीठा पानी पीने के लिए मैय्यसर होगा। इसके अलावा झालरा मैदान में लंगर खाना की छत का भी काम करवाया जाएगा,जिससे जायरीन धूप से महफूज़ रहे और सुकून से खाना पीना कर सके । जमीर अहमद ने बताया कि गुज़िश्ता 15 सालों से लोग मकान को तरस रहे थे लेकिन कर्नाटक हाउसिंग मिनिस्टर होने के नाते  उन्होंने 3 साल में ही अपनी आवाम के लिए  80 हजार मकान बना कर दिए गए है। उन्होंने बताया कि जनवरी- फरवरी 2027 में भी 22 हजार घर गरीबों को मुहैया कराने की स्कीम है जमीर अहमद ने कहा कि मैं कौम की ख़िदमत से अल्लाह को राज़ी करना चाहता हु और कभी कोई बड़ा लीडर बनने की कोशिश नहीं करता। कर्नाटक में वक्फ बोर्ड की जायदाद को लेकर उन्होंने कहा कि मुल्क भर में उनकी रियासत उम्मीद पोर्टल के इन्द्राज मामले में अव्वल रही है। ज़मीर अहमद की दरगाह ज़ियारत के वक़्त उनके साथ बेंगलुरु के कांग्रेस लीडर इमरान पाशा,राजस्थान मदरसा बोर्ड के साबिक सदर मौलाना फैज़ले हक और दीगर करीबी लोग मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved