For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 157562539
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुलिस थाना कृष्णगंज जो मिली बड़ी सफलता, थाना कृष्णगंज के टॉप 10 के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल का माल लदान में नया कीर्तिमान: अगस्त माह और चालू वित्तीय वर्ष में दर्ज किया अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: नसीराबाद क्षेत्र में खरीफ फसलों को भारी नुकसान, विशेष गिरदावरी और मुआवजे की मांग, किसान अपनी खराब फसल हाथों मे लेकर पहुंचे जिला मुख्यालय किया प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: विश्व प्रसिद्ध सुल्तान उल हिंद के शहर अजमेर में शिक्षा,संस्कार और तरक्की के लिए बच्चो में जागरूकता लाने के लिए एक आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच तेज, वार्ड-4 में बीजेपी प्रत्याशी मोनिका जैन के नामांकन पर आपत्ति |  Ajmer Breaking News: टिकट विवाद पर भाजपा नेताओं का पलटवार—व्यक्तिगत आरोप लगाए तो ऑडियो-वीडियो और रिकॉर्ड से देंगे जवाब |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बीजेपी के पूर्व पदाधिकारी महेंद्र भाटी का विरोध, सामान्य वर्ग के सम्मान को लेकर जिला मुख्यालय के बाहर सिर मुंडवाकर किया विरोध प्रदर्शन  |  Ajmer Breaking News: पहचान से अधिकार तक: RMKM ने घुमन्तू एवं विमुक्त समुदाय के साथ मनाया विमुक्ति दिवस |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव: नामांकन के आखिरी दिन उमड़ी भीड़, भाजपा-कांग्रेस ने अब तक नहीं खोले पत्ते, टिकट कटने पर कई निर्दलीय मैदान में |  Ajmer Breaking News: अजमेर निकाय चुनाव नामांकन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन | 

राष्ट्रीय न्यूज़: दिल्ली के उत्तम नगर में फर्जी कॉल सेंटर पर डीग पुलिस की रेड, 64 आरोपी गिरफ्तार, बैंक अधिकारी बनकर करते थे साइबर ठगी

Post Views 01

September 1, 2026

रेड के दौरान पुलिस को मौके से 88 स्मार्टफोन के साथ बैंक कर्मचारियों के नाम पर तैयार किए गए कथित फर्जी आईडी कार्ड और आम लोगों का बैंकिंग डेटा मिला।

डीग। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन काउंटडाउन” के तहत डीग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में चल रहे कथित फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन मंजिला इमारत में दबिश देकर 31 युवकों और 33 युवतियों सहित कुल 64 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 नाबालिगों को रेस्क्यू कराया गया। डीग पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के. के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 88 एंड्रॉयड स्मार्टफोन, एक्सिस बैंक, यस बैंक और एचडीएफसी बैंक के कथित फर्जी आईडी कार्ड तथा बड़ी मात्रा में बैंकिंग डेटा जब्त किया है।

बैंक अधिकारी बनकर लोगों को करते थे कॉल

पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य खुद को एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों को फोन करते थे। कॉल के दौरान ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने, कार्ड रिन्यू करने या अन्य बैंकिंग सुविधा देने का झांसा दिया जाता था। इसके बाद उनसे कथित रूप से OTP, CVV, PAN कार्ड की जानकारी, जन्मतिथि और Gmail ID जैसी संवेदनशील जानकारियां हासिल की जाती थीं। पुलिस का आरोप है कि इन जानकारियों का इस्तेमाल कर खातों और कार्ड से रकम निकाली जाती थी।

डीग के बैंक मैनेजर की शिकायत से खुला मामला

इस साइबर नेटवर्क की जांच उस समय शुरू हुई जब एक्सिस बैंक, डीग के शाखा प्रबंधक फूल सिंह ने साइबर क्राइम थाना डीग में शिकायत दर्ज कराई।शिकायत में आरोप लगाया गया कि कुछ अज्ञात लोग बैंक के नाम, लोगो और साख का दुरुपयोग कर कथित फर्जी वेबसाइटों और कॉलिंग के जरिए ग्राहकों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की और डिजिटल फुटप्रिंट्स तथा सर्विलांस के आधार पर संदिग्धों तक पहुंचने का प्रयास किया।

जांच आजमगढ़ के आकाश तक पहुंची

पुलिस जांच में तकनीकी सुरागों के आधार पर टीम उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी आकाश तक पहुंची। इसके बाद जांच आगे बढ़ी तो दिल्ली के उत्तम नगर में किराए पर ली गई तीन मंजिला इमारत से कॉल सेंटर संचालित होने की जानकारी सामने आई।पुलिस के अनुसार यहां से खास तौर पर राजस्थान के मोबाइल नंबरों पर टारगेटेड कॉलिंग की जा रही थी।

फर्जी बैंक आईडी और बैंकिंग डेटा जब्त

रेड के दौरान पुलिस को मौके से 88 स्मार्टफोन के साथ बैंक कर्मचारियों के नाम पर तैयार किए गए कथित फर्जी आईडी कार्ड और आम लोगों का बैंकिंग डेटा मिला।पुलिस अब जब्त मोबाइल फोन और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से कितने लोग ठगी का शिकार हुए और कुल कितनी राशि का लेन-देन हुआ।

अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस इस मामले को एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर नेटवर्क से जोड़कर देख रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों, डेटा उपलब्ध कराने वालों और रकम के ट्रांजेक्शन से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार आगे की जांच में इस नेटवर्क से जुड़े और नाम सामने आ सकते हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved