For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 157555916
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुलिस थाना कृष्णगंज जो मिली बड़ी सफलता, थाना कृष्णगंज के टॉप 10 के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल का माल लदान में नया कीर्तिमान: अगस्त माह और चालू वित्तीय वर्ष में दर्ज किया अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: नसीराबाद क्षेत्र में खरीफ फसलों को भारी नुकसान, विशेष गिरदावरी और मुआवजे की मांग, किसान अपनी खराब फसल हाथों मे लेकर पहुंचे जिला मुख्यालय किया प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: विश्व प्रसिद्ध सुल्तान उल हिंद के शहर अजमेर में शिक्षा,संस्कार और तरक्की के लिए बच्चो में जागरूकता लाने के लिए एक आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच तेज, वार्ड-4 में बीजेपी प्रत्याशी मोनिका जैन के नामांकन पर आपत्ति |  Ajmer Breaking News: टिकट विवाद पर भाजपा नेताओं का पलटवार—व्यक्तिगत आरोप लगाए तो ऑडियो-वीडियो और रिकॉर्ड से देंगे जवाब |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बीजेपी के पूर्व पदाधिकारी महेंद्र भाटी का विरोध, सामान्य वर्ग के सम्मान को लेकर जिला मुख्यालय के बाहर सिर मुंडवाकर किया विरोध प्रदर्शन  |  Ajmer Breaking News: पहचान से अधिकार तक: RMKM ने घुमन्तू एवं विमुक्त समुदाय के साथ मनाया विमुक्ति दिवस |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव: नामांकन के आखिरी दिन उमड़ी भीड़, भाजपा-कांग्रेस ने अब तक नहीं खोले पत्ते, टिकट कटने पर कई निर्दलीय मैदान में |  Ajmer Breaking News: अजमेर निकाय चुनाव नामांकन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन | 

राजस्थान न्यूज़: तेज रफ्तार एंडेवर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 3 मजदूर घायल, दो की हालत गंभीर, पूर्व मंत्री अशोक चांदना की पत्नी ललिता चांदना के नाम से रजिस्टर्ड

Post Views 01

September 1, 2026

हादसे में तीनों घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें तत्काल एसएमएस अस्पताल पहुंचाया, जहां दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई गई है।

जयपुर। मानसरोवर इलाके में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार एंडेवर कार की टक्कर से ई-रिक्शा करीब 50 फीट दूर जा गिरा, जिससे उसमें सवार तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा रविवार रात करीब 1:30 बजे मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के नीचे मुख्य सड़क पर हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए एसएमएस अस्पताल भेजा।

पहले पलटी थार से टकराई एंडेवर, फिर ई-रिक्शा को लिया चपेट में

जानकारी के अनुसार सड़क पर एक थार पहले से पलटी हुई थी। इसी दौरान तेज रफ्तार एंडेवर कार थार से टकराई और इसके बाद पास से गुजर रहे ई-रिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा करीब 50 फीट दूर जा गिरा। ई-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद एंडेवर भी सड़क पर पलट गई।

पार्टी में आइसक्रीम सप्लाई कर लौट रहे थे मजदूर

ई-रिक्शा में सवार तीनों मजदूर किसी पार्टी में आइसक्रीम की सप्लाई कर वापस लौट रहे थे। हादसे में तीनों घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें तत्काल एसएमएस अस्पताल पहुंचाया, जहां दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई गई है।

दोनों गाड़ियों में सवार लोग मौके से हुए फरार

हादसे के बाद थार और एंडेवर में सवार लोग वाहन मौके पर छोड़कर वहां से चले गए। जानकारी के अनुसार थार में कुछ युवतियां भी सवार थीं। पुलिस अब दोनों वाहनों के चालक और हादसे के समय मौजूद लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

एंडेवर ललिता चांदना के नाम रजिस्टर्ड होने की जानकारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में शामिल एंडेवर कार कांग्रेस के पूर्व मंत्री अशोक चांदना की पत्नी ललिता चांदना के नाम से रजिस्टर्ड बताई जा रही है।हालांकि हादसे के समय वाहन कौन चला रहा था और उसमें कौन-कौन सवार था, इसकी स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। केवल वाहन का किसी व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड होना हादसे के समय उनके वाहन में मौजूद होने की पुष्टि नहीं करता।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटाई जा सकती है, जिससे हादसे का पूरा घटनाक्रम और वाहन चालकों की पहचान स्पष्ट हो सके।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved