For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170260993
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

उदयपुर न्यूज़: टोल मैसेज ने खोला स्कॉर्पियो चोरी का राज, 100 CCTV कैमरों ने पहुंचाया चोरों तक

Post Views 81

August 30, 2026

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

अनिल वनवानी/उदयपुर। अंबामाता थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 16 अगस्त की रात पूला पुलिया के पास से चोरी हुई Scorpio-N भी बरामद कर ली है। खास बात यह रही कि चोरों तक पहुंचने में एक टोल टैक्स का मोबाइल मैसेज सबसे बड़ा सुराग बना।

पुलिस के मुताबिक, 16 अगस्त की रात करीब 11 बजे एक व्यक्ति अपने दोस्त से मिलने पूला पुलिया के पास गया था। जल्दबाजी में वह कार की चाबी गाड़ी के अंदर ही छोड़ गया। करीब 20-25 मिनट बाद वापस लौटा तो कार गायब थी। काफी तलाश के बाद भी जब गाड़ी का पता नहीं चला, तो अगले दिन सुबह उसके मोबाइल पर जयपुर के पास मनोहरपुर टोल से टैक्स कटने का मैसेज आया। यही मैसेज पुलिस की जांच की पहली बड़ी कड़ी बना।

उदयपुर से मेवात और पंजाब तक पीछा

टोल की लोकेशन सामने आते ही अंबामाता थाना पुलिस ने साइबर सेल की मदद से वाहन की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने गाड़ी के संभावित रूट को ट्रैक करते हुए उदयपुर से हरियाणा के नूंह-मेवात और फिर पंजाब तक जांच आगे बढ़ाई। इस दौरान पुलिस ने हाईवे, टोल प्लाजा और प्रमुख रास्तों पर लगे 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। एक-एक कैमरे की फुटेज जोड़ते हुए पुलिस चोरी की गाड़ी और आरोपियों की गतिविधियों तक पहुंची।

घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ा

तकनीकी इनपुट और CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करण सिंह (22), निवासी नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, हरप्रीत सिंह (24), निवासी मोहाली और करणवीर (25), निवासी जालंधर, पंजाब के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह से जुड़े हैं और अलग-अलग राज्यों में घूमकर लग्जरी गाड़ियां चोरी करते थे।

3 दिन के रिमांड पर आरोपी

पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। अब पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों, चोरी की गाड़ियों की खरीद-फरोख्त और फर्जी दस्तावेजों से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। पूछताछ में चोरी की अन्य गाड़ियों और पुरानी वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है। एक टोल मैसेज से शुरू हुई जांच… 100 से ज्यादा CCTV कैमरों तक पहुंची और आखिरकार स्कॉर्पियो चोर पुलिस की गिरफ्त में आ गए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved