For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 147590306
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में जाली नोटों का बड़ा खुलासा, 13.06 लाख के नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, रेवेन्यू बोर्ड ने 552 तहसीलदारों के किए तबादले |  Ajmer Breaking News: चार गुना मुनाफे का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी, बालूपुरा रोड निवासी युवक से 68 हजार रुपए पार |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर के प्राचीन शिव मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की प्राण-प्रतिष्ठा, श्रद्धा और वैदिक मंत्रों से गूंजा मंदिर परिसर |  Ajmer Breaking News: बूढ़ा पुष्कर में बारिश की कामना, ग्रामीणों ने दुग्धाभिषेक कर इंद्र देव से की प्रार्थना |  Ajmer Breaking News: रविवार 12 जून 2026 को अजमेर में पहली बार झूम उठी श्री राधारमण लाल के नाम की गूंज और युवाओं को जीवन को जीने का मिला सशक्तिकरण  |  Ajmer Breaking News: गंज क्षेत्र स्थित किन्नरो का नोहरा प्रसिद्ध कुचीपला भैरव धाम मंदिर में रविवार को किन्नर समाज की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन |  Ajmer Breaking News: ईस्ट प्वाइंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एनसीसी नेवी कैडेट्स , एनसीसी आर्मी कैडेट्स और स्काउट ने तोपदड़ा अजमेर स्पोर्ट्स कंपलेक्स स्थित तालाब के पास वृक्षारोपण किया |  Ajmer Breaking News: भागीरथ चौधरी ने खतौली गांव में ₹7.90 करोड़ की लागत से निर्मित तीन प्रमुख सड़कों का किया लोकार्पण |  Ajmer Breaking News: दयानंद कॉलेज, अजमेर के स्नातकोत्तर चित्रकला विभाग द्वारा आयोजित 17वें अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला महोत्सव "रंग–मल्हार" के अंतर्गत शनिवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित | 

राष्ट्रीय न्यूज़: 25 सितंबर से 12 अक्टूबर तक देशव्यापी शाखा अभियान के संकेत, राम मंदिर चढ़ावा गिनती की कथित घटना पर भी जताई चिंता

Post Views 01

July 12, 2026

RSS की प्रांत प्रचारक बैठक में शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों की रूपरेखा तय, राजस्थान में करीब 1000 शाखाएं लगाने की तैयारी

RSS की प्रांत प्रचारक बैठक में शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों की रूपरेखा तय, राजस्थान में करीब 1000 शाखाएं लगाने की तैयारी

बेलगावी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक में संगठन के शताब्दी वर्ष से जुड़े कार्यक्रमों, देशव्यापी शाखा विस्तार, सामाजिक विषयों और समसामयिक मुद्दों पर व्यापक चर्चा होने के संकेत मिले हैं। बैठक कर्नाटक के बेलगावी स्थित अंकोल संत मीरा स्कूल में 10 जुलाई से 12 जुलाई तक आयोजित हुई।

बैठक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत की अध्यक्षता और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले के नेतृत्व में हुई। इसमें संघ की संगठनात्मक रचना से जुड़े 46 प्रांतों, 11 क्षेत्रों और 36 अनुषांगिक संगठनों के राष्ट्रीय स्तर के पूर्णकालिक प्रचारकों सहित अपेक्षित प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में मार्च से अब तक हुए संघ कार्यक्रमों, देशभर में आयोजित शिक्षा वर्गों, कार्यकर्ता विकास वर्गों और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई।

25 सितंबर से 12 अक्टूबर तक शाखा विस्तार कार्यक्रम
संघ शताब्दी वर्ष के तहत 25 सितंबर से 12 अक्टूबर तक देशव्यापी स्तर पर शाखा विस्तार कार्यक्रम चलाने की रूपरेखा पर चर्चा हुई। संकेत हैं कि इस अभियान के दौरान मंडल स्तर पर गांवों और मोहल्लों में 15 दिनों तक निर्धारित स्थानों पर प्रतिदिन शाखाएं लगाई जाएंगी।

राजस्थान में संघ के तीनों प्रांत—चित्तौड़गढ़, जयपुर और जोधपुर—में करीब 1000 शाखाएं लगाने की योजना पर भी विचार हुआ है। इसका उद्देश्य शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ के संगठनात्मक विस्तार, कार्यकर्ता सक्रियता और समाज के विभिन्न वर्गों तक संपर्क को और मजबूत करना बताया जा रहा है।

राम मंदिर चढ़ावा गिनती की कथित घटना पर चिंता
बैठक में रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र मंदिर, अयोध्या में दानपेटी और चढ़ावे की गिनती से जुड़ी कथित चोरी की घटना पर भी चर्चा होने के संकेत मिले हैं। संघ नेतृत्व और प्रचारकों ने इस घटनाक्रम पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि रामभक्तों और श्रद्धालुओं की आस्था को किसी भी प्रकार की ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए।

बैठक में यह भी कहा गया कि न्यास के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गठित SIT और पुलिस कार्रवाई को निर्णायक स्तर तक पहुंचना चाहिए। साथ ही भविष्य में ऐसी किसी भी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए पारदर्शी और सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता जताई गई।

शिरोमणि रविदास महाराज के 650 वें जन्म दिवस पर वर्षभर कार्यक्रम
बैठक में शिरोमणि रविदास महाराज के 650 वें जन्म दिवस के अवसर पर वर्षभर कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा पर भी विचार हुआ। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक समरसता, संत परंपरा और समाज जीवन में उनके योगदान को व्यापक स्तर पर सामने लाने की योजना बनाई जा रही है।

जनसांख्यिकी असंतुलन और ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर चर्चा
बैठक में जनगणना के संदर्भ में जनसांख्यिकी असंतुलन से उत्पन्न चुनौतियों तथा युवाओं में बढ़ते नशे और ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर भी चिंता व्यक्त की गई। संघ के स्तर पर इन विषयों को समाज जागरण और जनसंपर्क अभियानों से जोड़कर आगे बढ़ाने पर विचार हुआ।

बीएल संतोष ने संगठनात्मक विषयों पर रखा ब्यौरा
बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविरों और राजनीतिक-संगठनात्मक विषयों पर जानकारी दिए जाने के संकेत हैं। इसमें आगामी चुनावी राज्यों, संगठनात्मक प्रशिक्षण और कार्यकर्ता संवाद से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।

जानकारी के अनुसार बेलगावी में आयोजित यह अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक अपने वर्तमान स्वरूप में अंतिम बैठक मानी जा रही है। भविष्य में ऐसी बैठकों को क्षेत्रवार आयोजित करने के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श हुआ है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved