Post Views 01
July 7, 2026
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलात मंत्री निर्मला सीतारमण से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों और केंद्र-राज्य समन्वय के मुद्दों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
भेंट के दौरान राजस्थान में विकास परियोजनाओं, आर्थिक प्रगति, वित्तीय सहयोग और केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार से मिल रहे सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान को विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य के साथ राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को गति मिलेगी और आमजन को योजनाओं का अधिक प्रभावी लाभ मिलेगा।
इस मुलाकात को प्रदेश के विकास, वित्तीय प्रबंधन और केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्य सरकार केंद्र के सहयोग से बुनियादी ढांचे, निवेश, रोजगार और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को और गति देने पर जोर दे रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved