Post Views 11
May 31, 2017
रिपोर्ट -गर्मियों में लोग गला तर करने के लिए खूब ठंडा पानी पीते हैं लेकिन ज्यादा ठंडा पानी पीने से हमें नुकसान भी पहुंच सकता है। दरअसल इससे आंत रोग और पाचन क्रिया में परेशानी आ सकती है। इसलिए गर्मियों में बहुत ठंडा पानी पीने से हमेसा बचना चाहिए। यही नहीं एकदम बाहर गर्मी से आने के बाद तो बिल्कुल भी ठंडा पानी न पिएं। इससे सर्दी झुकाम का खतरा हो सकता है।
क्या हैं बहुत ठंडा पानी पीने के नुकसान
ज्यादा ठंडा पानी शरीर के मल को जमा देता है। इससे पाइल्स और आंत के रोग होने का खतरा बना रहता है। इसलिए ज्यादा ठंडा पानी हमें गर्मियों में नहीं पीना चाहिए।
अधिक ठंडा पानी पीने से शरीर की कैलोरीज़ ज्यादा बर्न होती है और पाचन शक्ति बाधित होती है। ठंडा पानी पीने के बाद शरीर को खाना पचाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है।
ठंडा पानी पीने से शरीर की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं। रक्त वाहिकाओं के सिकुड़ जाने से पाचन की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है। जिससे भोजन की पाचन क्रिया सही तरीक से नहीं हो पाती।
ठंडा पानी पीने से शरीर में जाने वाले खाद्य पदार्थ के सारे पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। शरीर का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस हो जाता है। ऐसे में जब आप कोई ठंडी चीज़ पीते हैं तो उससे शरीर पूरी तरह से ठंडा हो जाता है और पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved