For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 138220818
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत रन फॉर एनवायरमेंट का हुआ आयोजन, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन का दिया संदेश |  Ajmer Breaking News: जेएलएन अस्पताल में घटिया निर्माण और चूना मिलाने की खबर पूर्णतः आधारहीन तथा मिथ्या, सार्वजनिक निर्माण विभाग ने किया समाचार का खंडन |  Ajmer Breaking News: नगर निगम में ठेकेदार फर्म के अधीन कार्यरत 2250 अस्थाई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी, |  Ajmer Breaking News: गुरुवार सुबह अजमेर में वन विभाग के ओर से पर्यावरण के लिए रन फॉर एनवायरमेंट दौड़ |  Ajmer Breaking News: अवैध देशी पिस्टल जो जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की फिराक में घूम रहा था आरोपी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मंदिर में चोरी, ताला तोड़कर गल्ले से 25 हजार रुपये ले गए चोर |  Ajmer Breaking News: NDPS मामले में लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार,गंज और दरगाह थाना पुलिस व जिला स्पेशल टीम की बड़ी कार्रवाई, |  Ajmer Breaking News: आरएमसीटीए, अजमेर शाखा ने चिकित्सकों की सुरक्षा हेतु सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा |  Ajmer Breaking News: जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति बढ़ावा देने के उद्देश्य से भाजपा दाहिरसेन मंडल,एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान साफ-सफाई का आयोजन |  Ajmer Breaking News: विश्व साइकिल दिवस 2026 पर साइकिल रैली का आयोजन, युवाओं ने लिया सड़क सुरक्षा का संकल्प | 

राजस्थान न्यूज़: प्रतापगढ़ में ड्रग तस्कर का करोड़ों का फार्महाउस बुलडोजर से ध्वस्त, 2.78 करोड़ की संपत्तियां पहले ही हो चुकी हैं फ्रीज

Post Views 01

June 4, 2026

प्रशासन, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ग्राम देवल्दी स्थित सरकारी चारागाह भूमि पर बने फार्महाउस को ध्वस्त कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

प्रतापगढ़ जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित ड्रग तस्कर के अवैध फार्महाउस पर बुलडोजर चलाया। प्रशासन, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ग्राम देवल्दी स्थित सरकारी चारागाह भूमि पर बने फार्महाउस को ध्वस्त कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

जानकारी के अनुसार पटवार हल्का नौगांवा के ग्राम देवल्दी स्थित चारागाह आराजी नंबर 17 पर यह फार्महाउस बनाया गया था। जांच में सामने आया कि एनडीपीएस प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी उस्मान खान ने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से इस फार्महाउस का निर्माण कराया था। अधिकारियों के अनुसार इसके निर्माण पर लगभग 66 लाख 83 हजार 603 रुपये खर्च किए गए थे, जबकि वर्तमान बाजार मूल्य करीब एक करोड़ रुपये आंका गया है।

यह कार्रवाई ऐसे समय की गई है जब आरोपी उस्मान खान और उसके परिजनों के नाम पर अर्जित लगभग 2 करोड़ 78 लाख रुपये की संपत्तियों को पहले ही फ्रीज किया जा चुका है। पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया था कि आरोपी के पास कोई वैध आय का स्रोत नहीं था, इसके बावजूद उसने करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्तियां अर्जित कर ली थीं।

ब्राउन शुगर मामले से जुड़ा है पूरा नेटवर्क

पुलिस के अनुसार 21 फरवरी 2026 को अरनोद थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान नारायण लाल मीणा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 2 किलो 708.6 ग्राम ब्राउन शुगर और 1 किलो 723.2 ग्राम रासायनिक पदार्थ बरामद किया गया था। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 और 29 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि बरामद मादक पदार्थ आरोपी उस्मान खान द्वारा सप्लाई के लिए भेजे गए थे। पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही वह फरार हो गया और तब से गिरफ्तारी से बच रहा है। न्यायालय से वारंट जारी होने के बावजूद पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

लग्जरी वाहन और करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में की गई आर्थिक जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच में पाया गया कि आरोपी ने गांव देवल्दी में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से आलीशान मकान बनवाया था। इसके अलावा उसके पास लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य का फार्महाउस, 18 लाख रुपये की स्कॉर्पियो और करीब 30 लाख रुपये कीमत की फॉर्च्यूनर गाड़ी भी थी।

घोड़ों और मुर्रा भैंसों पर भी किया निवेश

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने मारवाड़ी और काठियावाड़ी नस्ल के पांच घोड़े तथा मुर्रा नस्ल की दस भैंसें खरीद रखी थीं। इन पशुओं की अनुमानित कीमत लगभग 80 लाख रुपये बताई गई है।

जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी और उसके परिजनों के नाम पर अर्जित कुल संपत्ति का मूल्य लगभग 2.78 करोड़ रुपये पाया गया। पुलिस का मानना है कि यह संपत्ति मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध धन से बनाई गई थी।

इसी आधार पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ(1) के तहत संपत्तियों को फ्रीज करने का प्रस्ताव 9 अप्रैल 2026 को सक्षम प्राधिकरण, नई दिल्ली को भेजा गया था, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की गई


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved