Post Views 61
June 4, 2026
गुरुवार सुबह अजमेर में वन विभाग के ओर से पर्यावरण के लिए रन फॉर एनवायरमेंट कार्यक्रम रखा गया।इस दौड़ को अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल ने राजा साइकिल चौराहा से लेकर के मार्टिन ब्रिज तक हरी झंडी दिखा करके प्रस्थान कराया ।दौड़ में अजमेर के आस पास की निजी विद्यालय एवं राजकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं civil defence ने भी बढ़ चढ़ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के नेतृत्व में अजमेर जिले के वन मित्र के रूप में कोबरा टीम राजस्थान के सदस्यों को भी शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की कड़ी में ही विधायक अनीता भदेल को कोबरा टीम राजस्थान की ओर से पुष्कर सरोवर एवं आसपास के वन क्षेत्र में पाए जाने वाले वन्य जीव की एक तस्वीर देकर सम्मान किया। पर्यावरण के लिए दौड़ कार्यक्रम में अजमेर जिले के कलेक्टर लोक बंधु सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved