For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 138209833
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत रन फॉर एनवायरमेंट का हुआ आयोजन, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन का दिया संदेश |  Ajmer Breaking News: जेएलएन अस्पताल में घटिया निर्माण और चूना मिलाने की खबर पूर्णतः आधारहीन तथा मिथ्या, सार्वजनिक निर्माण विभाग ने किया समाचार का खंडन |  Ajmer Breaking News: नगर निगम में ठेकेदार फर्म के अधीन कार्यरत 2250 अस्थाई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी, |  Ajmer Breaking News: गुरुवार सुबह अजमेर में वन विभाग के ओर से पर्यावरण के लिए रन फॉर एनवायरमेंट दौड़ |  Ajmer Breaking News: अवैध देशी पिस्टल जो जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की फिराक में घूम रहा था आरोपी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मंदिर में चोरी, ताला तोड़कर गल्ले से 25 हजार रुपये ले गए चोर |  Ajmer Breaking News: NDPS मामले में लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार,गंज और दरगाह थाना पुलिस व जिला स्पेशल टीम की बड़ी कार्रवाई, |  Ajmer Breaking News: आरएमसीटीए, अजमेर शाखा ने चिकित्सकों की सुरक्षा हेतु सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा |  Ajmer Breaking News: जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति बढ़ावा देने के उद्देश्य से भाजपा दाहिरसेन मंडल,एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान साफ-सफाई का आयोजन |  Ajmer Breaking News: विश्व साइकिल दिवस 2026 पर साइकिल रैली का आयोजन, युवाओं ने लिया सड़क सुरक्षा का संकल्प | 

अजमेर न्यूज़: अवैध देशी पिस्टल जो जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की फिराक में घूम रहा था आरोपी

Post Views 51

June 4, 2026

पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

अवैध देशी पिस्टल जो जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की फिराक में घूम रहा था आरोपी

अजमेर। जिले में अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अलवर गेट थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी पिस्टल मय मैगज़ीन दो जिंदा कारतूस साथ गिरफ्तार किया है। यह दो दिनों के भीतर अलवर गेट थाना पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई है, जिससे अवैध हथियारों के कारोबार पर पुलिस की सख्ती साफ दिखाई दे रही है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रसूलपुरा गांव में एक युवक अवैध हथियार लेकर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन एवं सीओ मनीष बड़गुर्जर के सुपरविजन में पुलिस टीम ने तत्काल क्षेत्र में घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान केसरपुरा निवासी मोनी रावत पुत्र नारायण सिंह रावत के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद की गई। पुलिस आरोपी को थाने ले गई, जहां पिस्टल के लाइसेंस संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस पर पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हथियार के स्रोत, संभावित वारदात की योजना तथा उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved