Post Views 71
June 4, 2026
NDPS मामले में लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार,गंज और दरगाह थाना पुलिस व जिला स्पेशल टीम की बड़ी कार्रवाई,
गंज थाना अंतर्गत बोराज गांव में अप्रैल माह के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर हिमांशु जांगिड़ और सीओ दरगाह लक्ष्मण सिंह के सुपरविजन में जिला स्पेशल टीम, दरगाह और गंज थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया था। जिसमें एक नाबालिक को 8 किलो 400 ग्राम गांजे के साथ निरुद्ध किया गया था। इस प्रकरण में अनुसंधान के दौरान पता चला कि असल आरोपी नाबालिक का पिता शैतान सिंह उर्फ लंगड़ा है जो उस वक्त से फरार चल रहा था। जिसे रात को गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना प्रभारी महावीर सिंह राठौड़ ने बताया कि आज आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पीसी रिमांड पर लिया गया है। शैतान सिंह के खिलाफ पूर्व में 14 मुकदमे दर्ज है। यह नशे के अपराध में अभ्यस्त है। रिमांड के दौरान पूछताछ में ओर भी खुलासे होने की संभावना है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved