Post Views 11
June 3, 2026
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान–2026
जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी दाहिरसेन मंडल,एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 03 जून 2026 (बुधवार) को आतेड़ छतरी स्थित मोक्षधाम, वैशाली नगर, अजमेर में स्वच्छता एवं साफ-सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया l
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संभाग प्रभारी सरिता गेना,जिला अध्यक्ष रमेश सोनी प्रदेश प्रवक्ता एवं कार्यक्रम जिला संयोजक डॉ.अरविंद शर्मा के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्त्ता ने आतेड़ छतरी, मोक्षधाम,वैशाली नगर मे सफाई की,पौधारोपण किया एवं परिंडे बांधे,सरिता गेना ने बताया की मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार द्वारा वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता का आह्वान किया जा रहा है आमजन को वंदे गंगा जन अभियान कार्यक्रम राजस्थान सरकार द्वारा आगामी 5 जून तक चलाया जा रहा है इस अभियान के तहत जन सहभागिता से जल संरक्षण,वर्षा जल संचयन,नदिया एवं बवाडियो की स्वच्छता तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए आमजन को प्रेरित किया जा रहा है "जल ही जीवन" का आधार है तथा आने वाली पीढियां के लिए जल संसाधनों का संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है अभियान के माध्यम से आमजन को जल बचाने एवं जल का सदुपयोग करने का जल प्रदूषण रोकने काआव्हान किया गया l भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने बताया की " जल है तो कल है "जल बचाओ जीवन बचाओ" "हर बूंद" अनमोल जैसे संदेशों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जा रहा है, साथ ही वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया जा रहा है तथा अधिक से अधिक कुओ एवं बावड़ियों को साफ किया जा रहा है l वर्तमान समय में जल संकट एक वैश्विक चुनौती बन चुका है इसमें प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह जल संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं l हमारे प्रदेश राजस्थान में जल संकट सदैव बना रहता है प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को जल संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी होगी घरों खेतों एवं विभिन्न स्थलों पर जल का अनावश्यक दुरुपयोग रोकने का एवं वर्षा जल संरचनाओं को बढ़ावा देने एवं जल सोत्रों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए हम सब को सामूहिक प्रयास करने होंगे l . . अभियान जिला संयोजक अरविंद शर्मा ने बताया कि जल का संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है और इस अभियान के तहत आमजन को जल बचाने जल का सदुपयोग करने तक जल प्रदूषण रोकने का संकल्प हम सबको लेना चाहिए साथ ही अवसर पर आने वाले समय में वर्षा ऋतु से पूर्व हम सबको वृक्षारोपण की तैयारी भी करनी चाहिए और इस गर्मी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे जिले में विभिन्न स्थानों पर परिंडे बांधे जा रहे हैं l . . .
भाजपा जिला मीडिया संयोजक विक्रम सिंह ने बताया की जल केवल एक प्राकृतिक संसाधन नहीं बल्कि मानव जीवन कृषि पशुधन एवं समग्र विकास का आधार है l कार्यक्रम में नगर निगम सहित अन्य सरकारी विभागों के साथ समन्वय से भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बना रहे हैं l . सरिता गेना ने सभी को शपथ दिलाई जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं पारंपरिक जल सूत्रों के संरक्षण हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है, जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान भी किया गया l भाजपा दीनदयाल मंडल के नेतृत्व में कल सवेरे रीजनल कॉलेज के सामने महादेव मंदिर के पास कुआ बावडी की सफाई की जायेगी l भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने बताया की शहर के सभी आमजन विनम्र अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जनहितार्थ अभियान को सफल बनाएं। इस अवसर पर प्रदेश उपाअध्यक्ष सरिता गेना,भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सोनी,प्रदेश प्रवक्ता अरविंद शर्मा,जिला मीडिया संयोजक विक्रम सिंह,पार्षद रबी जैन मंडल अध्यक्ष विक्रम नीमड़ी महामंत्री विजय मिश्रा विकास लालवानी, सर्वेश बजाज,दिनेश खंडेलवाल,देवेश मालू बृजेश माथुर,प्रभु गुजर,पारुल शर्मा के के टांक, पार्षद रमेश चेलानी,जगदीश, गजेंद्र,रामकरण दुर्गा लाल,दामोदर बुधालाल आदि कार्यकर्ता और विभिन्न सरकारी अधिकारी उपस्थित रहे l
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved