Post Views 21
June 3, 2026
महिला आई टी आई की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक किया औद्योगिक भ्रमण
अजमेर। माखुपुरा स्थित महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के व्यवसाय फैशन डिज़ाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी की छात्राओं ने बडलिया स्थित पूरीमैत्री हथकारघा संस्थान एवं हस्तशिल्प प्रशिक्षण केंद्र मे औद्योगिक भ्रमण किया। प्रशिक्षण प्रभारी एवं समूह अनुदेशक श्री महेश चंद्र पंचोली ने बताया कि इस भ्रमण के तहत संस्थान की छात्राओं ने हस्तनिर्मित वस्त्रों के निर्माण का अवलोकन किया एवं केंद्र के हस्तशिल्प कार्यक्रमों के प्रति अभिप्रेरणा अर्जित करी।छात्राओं को केंद्र के द्वारा रोजगार का प्रस्ताव भी प्रदान किया गया। संस्थान की अनुदेशक श्रीमती मोनिका तंवर, श्रीमती रीना कुमारी एवं श्रीमती विक्की तंवर साथ रही।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved