For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 137868878
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आरएमसीटीए, अजमेर शाखा ने चिकित्सकों की सुरक्षा हेतु सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा |  Ajmer Breaking News: जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति बढ़ावा देने के उद्देश्य से भाजपा दाहिरसेन मंडल,एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान साफ-सफाई का आयोजन |  Ajmer Breaking News: विश्व साइकिल दिवस 2026 पर साइकिल रैली का आयोजन, युवाओं ने लिया सड़क सुरक्षा का संकल्प |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026, जिले में हुई 16 हजार से अधिक गतिविधियां |  Ajmer Breaking News: महिला आई टी आई की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक किया औद्योगिक भ्रमण |  Ajmer Breaking News: जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक आयोजित, नशे के विरुद्ध समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: अवैध देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार, 5 दिन के रिमांड पर |  Ajmer Breaking News: अजमेर: वैष्णो देवी दर्शन पर गए परिवार के सूने मकान में चोरी, लाखों के जेवर और नकदी पार |  Ajmer Breaking News: Cotpa act की धारा 7  के अंतर्गत की गई जपती की कार्रवाई                 |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अवैध हथियारों के खिलाफ जिला स्पेशल पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई, | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर: वैष्णो देवी दर्शन पर गए परिवार के सूने मकान में चोरी, लाखों के जेवर और नकदी पार

Post Views 01

June 3, 2026

चोर दो सोने की चेन,एक सोने की अंगूठी,चांदी की पायल,चांदी का दीपक सहित 25 हज़ार की नकदी करीब 2 से ढाई लाख रुपये चुराकर ले गए,

अजमेर: वैष्णो देवी दर्शन पर गए परिवार के सूने मकान में चोरी, लाखों के जेवर और नकदी पार

अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र स्थित आम का तालाब इलाके में एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना उस समय हुई जब मकान मालिक का परिवार जम्मू-कटरा में माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गया हुआ था।
जानकारी के अनुसार चोरों ने मास्टर चाबी की मदद से मकान के मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद घर में रखी अलमारी के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण सहित 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। इतना ही नहीं, घर में बने मंदिर से चांदी का दीपक भी चुरा लिया गया।
मकान मालिक रेलवे से रिटायर्ड महेश चंद गुप्ता ने बताया कि चोरी में दो सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, चांदी की पायल, चांदी का दीपक सहित 25 हज़ार की नकदी चुराकर ले गए,मकान मालिक को  करीब 2 से ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पड़ोसियों ने मकान के ताले टूटे होने की सूचना दी, जिसके बाद परिवार वापस पहुंचा। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला और जांच करने पर चोरी का पता चला। सूचना पर अलवर गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल एवं एमओबी टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved