Post Views 21
June 4, 2026
अजमेर में मंदिर में चोरी, ताला तोड़कर गल्ले से 25 हजार रुपये ले गए चोर
अजमेर के धोला भाटा क्षेत्र स्थित प्राचीन भैरव एवं पंचमुखी बालाजी मंदिर में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार रात करीब 2:30 बजे दो चोर मंदिर पहुंचे और मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद चोरों ने मंदिर के गल्ले को निशाना बनाते हुए उसमें रखे करीब 25 हजार रुपये चोरी कर लिए। पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में दो संदिग्ध युवक मंदिर में घुसकर चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना का पता सुबह मंदिर खुलने पर चला, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मंदिर के पुजारी कमल त्रिपाठी ने बताया कि चोरी की सूचना अलवर गेट थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved