For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 136227955
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भीषण गर्मी में जीव सेवा का संदेश ,विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी द्वारा 500 परिंडे एवं 200 पानी की टंकियां की गई वितरित  |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत रावत ने किया सिंगला बांध का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026, किशनगढ़ में शीतल जल वितरण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष ने बोराज तालाब की निर्माणाधीन पाल का किया निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष ने काजीपुरा लेपर्ड सफारी का  किया निरीक्षण, प्राकृतिक पर्यटन के रूप में विकसित होगी भैरव घाटी, आमजन को शीघ्र मिलेगी सौगात |  Ajmer Breaking News: अजमेर: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो छात्र घायल, अस्पताल में इलाज जारी। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के रेतीले धोरों में फिर डेजर्ट सफारी के दौरान हुआ बड़ा हादसा, उदयपुर से घूमने आए परिवार के 18 लोग हुए जख्मी, |  Ajmer Breaking News: हाथी भाटा स्थित होटल साहिब के बाहर से पल्सर बाइक चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार , |  Ajmer Breaking News: बोराड़ा के पूर्व सरपंच परिवार से जुड़े सनसनीखेज हत्याकांड का जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अग्रवाला ने चंद घंटों में किया बड़ा खुलासा  |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान, सीएसआर कार्यशाला का हुआ आयोजन, व्यापारी एवं औद्योगिक संगठन जल संरक्षण अभियान में निभाएं सक्रिय भूमिका - जिला कलक्टर | 

राष्ट्रीय न्यूज़: सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, डीके शिवकुमार बन सकते हैं कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री

Post Views 01

May 28, 2026

सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद अब पूरे देश की नजर कांग्रेस नेतृत्व के अगले फैसले पर टिकी हुई है

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बेंगलुरु में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि पार्टी हाईकमान जब भी कहेगा, वे पद छोड़ देंगे। सिद्धारमैया ने कहा कि बुधवार को हाईकमान ने इस्तीफा देने के लिए कहा और आज उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया।

सिद्धारमैया ने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल थावरचंद गहलोत के सचिव को सौंपा है। राज्यपाल फिलहाल पारिवारिक कारणों से बेंगलुरु से बाहर बताए जा रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी मौजूद रहे।

हालांकि प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेतृत्व की ओर से अगले मुख्यमंत्री के नाम की औपचारिक घोषणा नहीं की गई, लेकिन राजनीतिक हलकों में डीके शिवकुमार का नाम लगभग तय माना जा रहा है। इससे पहले सिद्धारमैया ने अपने आवास पर मंत्रियों के साथ बैठक कर फैसले की जानकारी दी।

बैठक के दौरान भावुक दृश्य भी देखने को मिला, जब डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छुए और दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया। इसे कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन के दौरान एकजुटता के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

वहीं राज्य सरकार में मंत्री एच.के. पाटिल ने संकेत दिए कि डीके शिवकुमार के नाम पर सहमति बन चुकी है और वही कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे। हालांकि पार्टी हाईकमान की औपचारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों और संगठनात्मक संतुलन को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव कर रही है। सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद अब पूरे देश की नजर कांग्रेस नेतृत्व के अगले फैसले पर टिकी हुई है


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved