Post Views 71
May 9, 2026
उदयपुर के गोगुंदा थाना क्षेत्र के मजावड़ी गांव में कल रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 21 वर्षीय दुर्गा गमेती ने अपने पति, 24 वर्षीय उमेश गमेती, पर अचानक कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल उमेश को देखकर दुर्गा ने उसे मृत समझा और आवेश में आकर खुद फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले दुर्गा ने अपने पति के बड़े भाई (जेठ) को एक ऑडियो भेजा, जिसमें उसने कहा- "मैं मरूंगी और मारूंगी, दादा अलविदा। मेरी मौत के बाद किसी को परेशान मत करना।" इस ऑडियो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और अब मामले की गहन जांच चल रही है।
गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि गुरुवार रात दोनों एक भजन संध्या कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौटे थे। घर लौटने के बाद उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले गया। उमेश गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ अवस्था में पड़ा। परिजनों और पड़ोसियों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्गा के शव को फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved