For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 131165060
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक आयोजित, जिला कलक्टर ने नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिले में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अग्रवाला ने शुक्रवार को जिले के सभी डिप्टी थानाधिकारियों की क्राइम मीटिंग ली। |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह में संकट मोचन भगवान शिव के मंदिर वाली याचिका पर कोर्ट में हुई सुनवाई, 1/10 की तीन एप्लीकेशन मंजूर बाकी की आठ एप्लीकेशन खारिज, |  Ajmer Breaking News: दोबारा होगी एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पहले परीक्षा में शामिल 3 लाख 83 हजार 097  अभ्यर्थियों को ही मिलेगा मौका, |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ के मदनगंज न्यू हाउसिंग बोर्ड निवासी कमल सिंधी ने काली गैंग के सदस्यों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। |  Ajmer Breaking News: आजादी के बाद पहली बार, समुद्रतल से 870 ऊंचाई पर तारागढ़ किले का होगा विकास,विधानसभा अध्यक्ष देवनानी और जिले के आला अफसर पहुंचे अवलोकन करने |  Ajmer Breaking News: चेकिंग स्टाफ ने दिखाई तत्परता, एक बार फिर पेश की ईमानदारी की मिसाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर भी कहलाएगा झीलों की नगरी, शहर की तीसरी बड़ी झील चौरसियावास के विकास का रोड मैप तेयारविधानसभा अध्यक्ष सुदेव देवनानी ने किया तालाब का अवलोकन |  Ajmer Breaking News: हल होगा माकड़वाली फल व सब्जी मंडी का मसला, विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निर्देश, मंडी समिति व व्यापारियों के साथ अहम बैठक |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ब्यावर रोड बकरा मंडी से स्कूटी में रखे 1लाख 75 हज़ार रुपए चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, | 

राजस्थान न्यूज़: “मां केवल एक रिश्ता नहीं, ईश्वर की सबसे सुंदर संरचना है… और गर्भाशय उस रचना का पहला पवित्र मंदिर।”  मैं हूं गर्भाशय — सृजन, संवेदना और जीवन का आधार।

Post Views 51

May 9, 2026

मदर्स डे पर गर्भाशय का संदेश..

मदर्स डे पर गर्भाशय का संदेश..
मैं गर्भाशय - सृष्टि की रचना का आधार। मेरे ही कारण आप मदर्स डे मना रहे हैं। मैं भी स्त्री के शरीर का एक अभिन्न अंग हूं । मुझ से उत्पन्न हो कर मानवता पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ रही हैं। मैं किसी जाति, समाज, धर्म में नहीं बांधा गया हूं। मैने तो प्रत्येक स्त्री को मां का स्थान दिया...पर मुझसे ऐसी क्या भूल हुई कि मां बनते ही उन्होंने मुझे अन्य अंगों की तुलना में इतनी जल्दी भुला दिया !
जैसे अन्य अंगों के घावों पर मलहम लगाते हो मुझे क्यों भूल जाते हो? मेरा विच्छेदन करने की सहमति इतनी आसानी से कैसे दे जाते हो?
मेरा पड़ोसी अंडाशय भी मेरे बिना सो जाता है। उससे बनने वाले हार्मोन जो तुम्हे यौवन  प्रदान करते हैं, आखिर उनसे तुम्हारी कैसी दुश्मनी? हमारे बिना तुम्हारे मस्तिष्क, बाल, चमड़ी, हड्डी, मांस पेशियों का ध्यान कौन रखेगा?
तो आओ मुझसे इस उपलक्ष्य पर वादा करो कि मुझे त्याग करने से पहले अपने डॉक्टर से इन सवालों पर अवश्य परामर्श करोगी -
१) क्या बच्चेदानी मासिक धर्म बंद के लिए निकलवानी है?
२)  क्या बच्चेदानी परिवार नियोजन के लिए निकलवानी है?
३) क्या कैंसर के डर से बच्चेदानी निकलवानी है?
४) क्या इलाज के खर्चे को बचाने के लिए इसको निकलवाना होगा?
५) क्या यही अंतिम विकल्प है?
आओ मेरे साथ इस मदर्स डे पर संकल्प लो कि हर बार मुझे ( गर्भाशय/ बच्चेदानी) निकलवाने से पहले इन पहलुओं पर अवश्य गौर करोगी!
“मां केवल एक रिश्ता नहीं,
ईश्वर की सबसे सुंदर संरचना है…
और गर्भाशय उस रचना का
पहला पवित्र मंदिर।”

 मैं हूं गर्भाशय —
सृजन, संवेदना और जीवन का आधार।

डॉ शाब्दिका कुलश्रेष्ठ
आचार्य एंव स्त्री रोग विशेषज्ञ
गीतांजलि मेडिकल कॉलेज , उदयपुर

+91 94142 20990


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved