Post Views 21
April 17, 2026
अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की एक और घटना सामने आई है। आदर्श नगर स्थित एचआर अस्पताल के बाहर खड़ी एक एक्टिवा स्कूटी अज्ञात चोर चुरा ले गए। जानकारी के अनुसार पीड़िता अपनी स्कूटी अस्पताल के बाहर पार्क कर नौकरी पर चली गई थी। जब वह दिन में वापस लौटी तो वहां उसकी गाड़ी नहीं मिली, जिससे वह घबरा गई।
पीड़िता ने तुरंत आदर्श नगर थाने पहुंचकर गाड़ी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आदर्श नगर क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इससे पहले भी कई वाहन चोरी के मामले सामने आ चुके हैं, जिससे लोगों में डर और नाराजगी का माहौल है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved