For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 126375962
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नागरिक सुरक्षा के लिए चीफ वॉर्डन मनोनित |  Ajmer Breaking News: रसद विभाग द्वारा 3 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त |  Ajmer Breaking News: अगमजीत सिंह ने दसवीं कक्षा में 98 प्रतिशत अंक हासिल कर किया नाम रोशन |  Ajmer Breaking News: अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की एक और घटना सामने आई है। आदर्श नगर स्थित एचआर अस्पताल के बाहर खड़ी एक एक्टिवा स्कूटी अज्ञात चोर चुरा ले गए। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित आईपीए संस्थान ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे अजमेर क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता साबित की है |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिले के ग्राम खोडा बूबानी में अरावली पहाड़ियों पर लंबे समय से चल रहे अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष |  Ajmer Breaking News: अजमेर के भाजपा नेता और शराब कारोबारी जितेंद्र रंगवानी को रोहित गोदारा गैंग के गुर्गों ने  फोन पर दी थ्रेड, 2 करोड़ की फिरौती देने और नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी |  Ajmer Breaking News: पगड़ी में लिपटी आस्था: पुष्कर के 52 घाटों पर सजा भक्ति का अद्भुत उत्सव |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम और सदर कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, 500 के नोट बनाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत घर के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी, | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर के भाजपा नेता और शराब कारोबारी जितेंद्र रंगवानी को रोहित गोदारा गैंग के गुर्गों ने  फोन पर दी थ्रेड, 2 करोड़ की फिरौती देने और नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी

Post Views 11

April 17, 2026

अजमेर के भाजपा नेता और शराब कारोबारी जितेंद्र रंगवानी को रोहित गोदारा गैंग के गुर्गों ने  फोन पर दी थ्रेड, 2 करोड़ की फिरौती देने और नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी


अजमेर में भाजपा नेता एवं प्रमुख शराब कारोबारी जीतू रंगवानी को रोहित गोदारा गैंग के गुर्गों ने 2 करोड़ रुपए देने ओर नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। 

कॉलर ने अपना नाम राहुल फतेहपुर बताते हुए जीतू को फ़ोन पर बोला कि कुचामन रूलानिया हत्याकांड जैसा हाल कर दूंगा। इसके बाद पीड़ित जितेंद्र रंगवानी ने हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाने में शिकायत दर्ज करा कर कार्यवाही की मांग की है। मामला 16 अप्रैल को शाम 4.30 बजे का है। थाने में दी गई रिपोर्ट के मुताबिक, वह शराब का व्यवसाय करता है। अजमेर में उसके चार शराब के ठेके हैं। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई है और कॉल की जांच के साथ आरोपी की तलाश में जुट गई है।

पीड़ित कोटड़ा निवासी भाजपा नेता जितेंद्र रंगवानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 अप्रैल को शाम 4:30 बजे जब वह भगवान गंज में सैलून पर कटिंग करवा रहा था। तभी उसके पास एक कॉल आया कॉलर ने व्हाट्सएप पर कॉल किया था। इंटरनेशनल नंबर से कॉलिंग की गई थी। कॉलर ने उसे धमकी देकर 2 करोड़ रुपए की मांग की। कॉलर ने कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो कुचामन के रूलानिया हत्याकांड जैसा हश्र कर दूंगा। इसके साथ ही उसे रिकॉर्डिंग भी भेजी, जिसमें उसे 2 करोड़ नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। आरोपी कॉलर ने रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताकर उसे जान से मारने की धमकी दी है। कॉलर ने अपना नाम राहुल फतेहपुर और वीरेंद्र चारण बताया है।
 पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि पीड़ित जितेंद्र रंगवानी को फोन पर 2 करोड रुपए की फिरौती के लिए धमकी मिली है जिसे देखते हुए उन्हें एक सुरक्षा कर्मी उपलब्ध कराया गया है साथ ही मामले पर पूरी नजर रखी जा रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved