Post Views 41
April 17, 2026
अजमेर जिले के ग्राम खोडा बूबानी में अरावली पहाड़ियों पर लंबे समय से चल रहे अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। गांववासियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।युवा नेता महेंद्र सिंह रावत न बताया की , खसरा नंबर 1146 से 1150 तक की भूमि पर लगातार अवैध खनन किया जा रहा है। विरोध करने पर माफिया ग्रामीणों को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। खनन से निकलने वाले पत्थरों के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं और ओवरलोड डम्परों की आवाजाही से हादसों का खतरा बढ़ गया है। वहीं विस्फोटक से किए जा रहे खनन के कारण गांव के कई मकानों में दरारें आ गई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अब उन्होंने जल्द कार्रवाई कर अवैध खनन बंद कराने की मांग की है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved