Post Views 01
April 17, 2026
लिफ्ट के बहाने लूटपाट करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, सांभर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, थानाधिकारी राममिलन मीणा अहम भूमिका निभाई
सांभर डीवाईएसपी अनुपम मिश्रा के निर्देशानुसार सांभर थाना अधिकारी राममिलन मीणा के नेतृत्व में शातिर बदमाश को तत्काल किया गिरफ्तार। शातिर बदमाशों ने लिफ्ट देने के बहाने राहगीरों को सुनसान स्थानों पर ले जाकर मारपीट व लूटपाट करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में फैले भय के माहौल में कमी आई है।
थानाधिकारी राममिलन मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी राह चलते लोगों को मोटरसाइकिल पर लिफ्ट देने का झांसा देकर सुनसान स्थान पर ले जाते थे और वहां मारपीट कर नकदी, जेवरात सहित अन्य कीमती सामान लूट लेते थे।
बताया गया कि 12 अप्रैल को आरोपियों ने एक वृद्ध व्यक्ति को लिफ्ट देने के बहाने सुनसान जगह पर ले जाकर मारपीट की और उसकी सोने की अंगूठी व नकदी लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस ने इस मामले में कुलदीप सिंह उर्फ चाचा (निवासी सांभर) तथा नगेंद्र उर्फ निक्कू (निवासी कुचामन) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का शहर में जुलूस( परेड) निकालकर आमजन को उनकी गिरफ्तारी की जानकारी दी।
फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है। इस कार्रवाई के बाद आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है, वहीं अपराधियों में भय का माहौल बना हुआ है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved