For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 123999169
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में 1 मई को कुमावत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, 11 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में |  Ajmer Breaking News: रावणा-भाटी विवाद पर समाज की अपील, भाईचारा बनाए रखने का संदेश |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में विदेशी महिला से लूट, बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर फरार |  Ajmer Breaking News: महेश कॉलोनी में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना,2 लाख रुपए नगद,लाखों के सोना-चांदी के जेवरात ले उड़े बदमाश, |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस ने फिर पेश की ईमानदारी की मिसाल, आदर्श नगर थाने के कांस्टेबल ने टैंपो चालक को लौटाया खोया बैग,बैग में थे 30 हजार रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज  |  Ajmer Breaking News: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा एसआई भर्ती परीक्षा अजमेर में 64 परीक्षा केंद्रों पर  |  Ajmer Breaking News: साइबर ठग को अपना अकाउंट किराए पर देकर कमीशन लेने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: मसीह समाज ने बनाया प्रभु यीशु के पुनरुत्थान का दिवस ईस्टर , चर्चेज में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, पुनर्जीवित होने की खुशी में सभी ने एक दूसरे को दी शुभकामनाएं  |  Ajmer Breaking News: उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025,जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, आयोग के निर्देशों की पालना करने के दिए निर्देश | 

उदयपुर न्यूज़: SI भर्ती परीक्षा में नकल को कोई जगह नहीं : थ्री-लेयर सिक्योरिटी, 1.32 लाख अभ्यर्थी रजिस्टर्ड

Post Views 61

April 6, 2026

शहर में 105 परीक्षा केंद्र

उदयपुर |  राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन चल रहा है। एग्जाम दो पारियों में आयोजित किया गया, जिसमें पहली पारी सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पारी 3 बजे से 5 बजे तक हुई।
पहली पारी में 55.71% अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। नकल और पेपरलीक के मामलों को देखते हुए, सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा किया गया है। 18 सतर्कता दल और 179 पर्यवेक्षक परीक्षा केंद्रों पर तैनात हैं। मोबाइल या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर पूरी सख्ती लागू है। उदयपुर शहर में कुल 105 केंद्र बनाए गए हैं—36 सरकारी और 69 निजी स्कूल-कॉलेज। कुल 1,32,628 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं। सबसे दूर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बलिचा और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुखेर हैं, जो शहर से करीब 8 किलोमीटर दूर हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले तक ही एंट्री दी गई। राजकीय गुरु गोविंद सिंह स्कूल में अस्थाई स्ट्रोंग रूम बनाया गया है। रविवार को पहली और दूसरी पारी में कुल 54.79% अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस बार सुरक्षा और निगरानी को देखकर उम्मीदवारों को नकल या पेपरलीक जैसी समस्याओं से बचाने का प्रयास किया गया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved