Post Views 111
April 6, 2026
उदयपुर | फतहनगर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने पीछा कर काले रंग की स्कॉर्पियो को रोका, लेकिन चालक मौका पाकर भाग गया। तलाशी के दौरान वाहन में 23 कट्टों में कुल 455 किलो 230 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया। आईजी गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर फतहनगर और मावली टीम ने फलीचड़ा बस स्टैंड पर नाकाबंदी की। स्कॉर्पियो चालक ने नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने टायर ब्रस्ट कर वाहन को रोक लिया। ड्राइवर कच्चे रास्ते में स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच डबोक थानाधिकारी गोपालनाथ को सौंपी गई है। तलाशी में 23 कट्टों में रखे गए कुल 455 किलो 230 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुए। वाहन और माल को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved