For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 123978773
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में 1 मई को कुमावत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, 11 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में |  Ajmer Breaking News: रावणा-भाटी विवाद पर समाज की अपील, भाईचारा बनाए रखने का संदेश |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में विदेशी महिला से लूट, बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर फरार |  Ajmer Breaking News: महेश कॉलोनी में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना,2 लाख रुपए नगद,लाखों के सोना-चांदी के जेवरात ले उड़े बदमाश, |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस ने फिर पेश की ईमानदारी की मिसाल, आदर्श नगर थाने के कांस्टेबल ने टैंपो चालक को लौटाया खोया बैग,बैग में थे 30 हजार रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज  |  Ajmer Breaking News: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा एसआई भर्ती परीक्षा अजमेर में 64 परीक्षा केंद्रों पर  |  Ajmer Breaking News: साइबर ठग को अपना अकाउंट किराए पर देकर कमीशन लेने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: मसीह समाज ने बनाया प्रभु यीशु के पुनरुत्थान का दिवस ईस्टर , चर्चेज में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, पुनर्जीवित होने की खुशी में सभी ने एक दूसरे को दी शुभकामनाएं  |  Ajmer Breaking News: उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025,जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, आयोग के निर्देशों की पालना करने के दिए निर्देश | 

राजस्थान न्यूज़: सांभर दौरे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर कार्यकर्ताओं से किया संवाद

Post Views 1041

April 5, 2026

दौरे की शुरुआत में राठौड़ ने पौराणिक तीर्थ देवयानी सरोवर स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में पोद्दार परिवार द्वारा आयोजित सवामणी कार्यक्रम में भाग लिया।

सांभर/जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ शनिवार शाम सांभर पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न धार्मिक आयोजनों में भाग लिया और स्थानीय जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से संवाद किया। राठौड़ शाम करीब साढ़े 7 बजे सांभर पहुंचे और लगभग दो घंटे तक क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल रहे।

दौरे की शुरुआत में राठौड़ ने पौराणिक तीर्थ देवयानी सरोवर स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में पोद्दार परिवार द्वारा आयोजित सवामणी कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश महासचिव भूपेंद्र सैनी और फुलेरा के पूर्व विधायक निर्मल कुमावत भी मौजूद रहे। भाजपा सांभर-फुलेरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने नवनिर्मित खाटूश्याम मंदिर में दर्शन भी किए।

स्थानीय समस्याओं पर हुआ संवाद

भाजपा मंडल द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में पूर्व विधायक निर्मल कुमावत ने सांभर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया। उन्होंने रोजगार के अभाव के कारण हो रहे पलायन पर चिंता जताई और निजी स्तर पर नमक उत्पादन की अनुमति देने की मांग रखी। साथ ही सांभर में प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

दैनिक रेल यात्री संघ के सदस्यों ने भी अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान राठौड़ ने सांभर से अपने पुराने जुड़ाव का जिक्र करते हुए बताया कि लगभग 40 वर्ष पूर्व उन्होंने यहां दो वर्षों तक प्रचारक के रूप में कार्य किया था और इस क्षेत्र से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना

राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश को ऐसा व्यक्तित्व मिला है, जो हजारों वर्षों में एक बार मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पूरे देश को अपना परिवार मानते हैं। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को विकासोन्मुख सोच वाला नेता बताते हुए राज्य में हो रहे विकास कार्यों की भी प्रशंसा की।

कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन मोदी, फुलेरा मंडल अध्यक्ष प्रणव कयाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved