For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 123932928
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में 1 मई को कुमावत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, 11 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में |  Ajmer Breaking News: रावणा-भाटी विवाद पर समाज की अपील, भाईचारा बनाए रखने का संदेश |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में विदेशी महिला से लूट, बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर फरार |  Ajmer Breaking News: महेश कॉलोनी में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना,2 लाख रुपए नगद,लाखों के सोना-चांदी के जेवरात ले उड़े बदमाश, |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस ने फिर पेश की ईमानदारी की मिसाल, आदर्श नगर थाने के कांस्टेबल ने टैंपो चालक को लौटाया खोया बैग,बैग में थे 30 हजार रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज  |  Ajmer Breaking News: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा एसआई भर्ती परीक्षा अजमेर में 64 परीक्षा केंद्रों पर  |  Ajmer Breaking News: साइबर ठग को अपना अकाउंट किराए पर देकर कमीशन लेने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: मसीह समाज ने बनाया प्रभु यीशु के पुनरुत्थान का दिवस ईस्टर , चर्चेज में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, पुनर्जीवित होने की खुशी में सभी ने एक दूसरे को दी शुभकामनाएं  |  Ajmer Breaking News: उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025,जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, आयोग के निर्देशों की पालना करने के दिए निर्देश | 

अजमेर न्यूज़: हैंड पंप मरम्मत अभियान जिला कलक्टर सहित अधिकारियों ने किया क्षेत्र में निरीक्षण जांची पेयजल की गुणवत्ता ,गर्मी के दौरान पेज जल उपलब्धता की सुनिश्चित 

Post Views 01

April 5, 2026

जिला कलक्टर श्री लोक बंधु के द्वारा दौराई, तबीजी एवं सोमलपुर सहित विभिन्न स्थानों पर हैंडपंप मरम्मत अभियान के दौरान किए गए कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

हैंड पंप मरम्मत अभियान जिला कलक्टर सहित अधिकारियों ने किया क्षेत्र में निरीक्षण जांची पेयजल की गुणवत्ता ,गर्मी के दौरान पेज जल उपलब्धता की सुनिश्चित 

अजमेर 5 अप्रैल। राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैंडपंप मरम्मत अभियान के अंतर्गत रविवार को जिला कलक्टर श्री लोक बंधु द्वारा जिले में विभिन्न स्थानों पर आकस्मिक निरीक्षण किए गए। इसी प्रकार स्थानीय उपखंड अधिकारियों तथा विकास अधिकारियों के द्वारा भी अभियान के संबंध में निरीक्षण किए गए। 

जिला कलक्टर श्री लोक बंधु ने बताया कि राज्य सरकार गर्मी के दौरान आम जन को पेयजल की व्यवस्थित उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संकल्पबद्ध है। इसके लिए रविवार को हैंडपंप मरम्मत अभियान चलाया गया। जिले भर में विभिन्न स्थानों पर हैंडपंपों का जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अकार्यशील हैंडपंपों की तत्काल मरम्मत कर उन्हें क्रियाशील बनाया गया। 
उन्होंने बताया कि जिलेभर में पेयजल की गुणवत्ता के संबंध में भी कार्य किया गया। विभिन्न स्थानों से पेयजल के सैंपल लेकर उनकी जांच करने का कार्य जलदाय विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गया। पेयजल के संबंध में प्राप्त होने वाली शिकायतों के समयबद्ध एवं तत्काल निस्तारण के संबंध में भी त्वरित कार्यवाही की गई। 

जिला कलक्टर श्री लोक बंधु के द्वारा दौराई, तबीजी एवं सोमलपुर सहित विभिन्न स्थानों पर हैंडपंप मरम्मत अभियान के दौरान किए गए कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया। चालू हैंडपंपों के जल की गुणवत्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की। हैंडपंप के जल को पीकर गुणवत्ता को जाना। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों से पेयजल सैंपल लेकर जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से वार्तालाप कर पेयजल सप्लाई के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। गर्मी के दौरान प्राप्त होने वाले पेयजल के संबंध में भी जानकारी ली।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved