For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 123931086
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में 1 मई को कुमावत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, 11 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में |  Ajmer Breaking News: रावणा-भाटी विवाद पर समाज की अपील, भाईचारा बनाए रखने का संदेश |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में विदेशी महिला से लूट, बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर फरार |  Ajmer Breaking News: महेश कॉलोनी में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना,2 लाख रुपए नगद,लाखों के सोना-चांदी के जेवरात ले उड़े बदमाश, |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस ने फिर पेश की ईमानदारी की मिसाल, आदर्श नगर थाने के कांस्टेबल ने टैंपो चालक को लौटाया खोया बैग,बैग में थे 30 हजार रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज  |  Ajmer Breaking News: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा एसआई भर्ती परीक्षा अजमेर में 64 परीक्षा केंद्रों पर  |  Ajmer Breaking News: साइबर ठग को अपना अकाउंट किराए पर देकर कमीशन लेने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: मसीह समाज ने बनाया प्रभु यीशु के पुनरुत्थान का दिवस ईस्टर , चर्चेज में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, पुनर्जीवित होने की खुशी में सभी ने एक दूसरे को दी शुभकामनाएं  |  Ajmer Breaking News: उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025,जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, आयोग के निर्देशों की पालना करने के दिए निर्देश | 

अजमेर न्यूज़: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने वितरित की विवेकानुदान एवं स्वेच्छानुदान राशि 118 लाभार्थियों को मिली आर्थिक सहायता,

Post Views 01

April 5, 2026

सेवा और सहयोग का दिया संदेश,समाज के अंतिम व्यक्ति को राहत देना हमारा लक्ष्य-श्री देवनानी

समाज के अंतिम व्यक्ति को राहत देना हमारा लक्ष्य-श्री देवनानी
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने वितरित की
विवेकानुदान एवं स्वेच्छानुदान राशि 118 लाभार्थियों को मिली आर्थिक सहायता,
सेवा और सहयोग का दिया संदेश
    अजमेर 5 अप्रेल। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने समाज के जरूरतमंद वर्गों को राहत प्रदान करते हुए विवेकानुदान एवं स्वेच्छानुदान राशि का वितरण किया। कार्यक्रम में कुल 118 पात्रालाभार्थियों को 5-5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। 
    वैशाली नगर के आनंदम समारोह स्थल में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल विकास कार्य कराना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों के जीवन में सहारा बनना भी है। उन्होंने कहा पूर्व में भी गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह, प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों तथा बोराज क्षेत्रा में जलभराव से पीड़ित नागरिकों को सहायता उपलब्ध कराई गई थी। बोराज के जलभराव प्रभावितों को तत्काल सहायता प्रदान कर प्रशासन के माध्यम से राहत कार्य सुनिश्चित किए गए।
    विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने अजमेर क्षेत्रा में चल रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि शहर में पेयजल सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है । पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लेपर्ड सफारी एवं अन्य पर्यटन स्थलों के विकास पर कार्य जारी है। शिक्षा क्षेत्र में विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण तथा मिड-डे मील योजना के माध्यम से बच्चों के पोषण और शिक्षा दोनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
    उन्होंने कहा कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जरूरतमंद लोगों को हाथ ठेलों का वितरण किया गया है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। समाज के सक्षम लोगों से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि इंसानियत और सेवा भाव को अपनाते हुए जरूरतमंदों की सहायता करना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है।
    कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक बुजुर्गों से रेल एवं हवाई यात्रा सुविधा का लाभ लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक राहत और सम्मान पहुंचाना है।
    विधानसभा अध्यक्ष ने सहयोग, संवेदनशीलता और सेवा की भावना को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए सभी नागरिकों से जरूरतमंदों के साथ खड़े रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर  शहर अध्यक्ष श्री रमेश सोनी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved