For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 123931423
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में 1 मई को कुमावत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, 11 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में |  Ajmer Breaking News: रावणा-भाटी विवाद पर समाज की अपील, भाईचारा बनाए रखने का संदेश |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में विदेशी महिला से लूट, बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर फरार |  Ajmer Breaking News: महेश कॉलोनी में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना,2 लाख रुपए नगद,लाखों के सोना-चांदी के जेवरात ले उड़े बदमाश, |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस ने फिर पेश की ईमानदारी की मिसाल, आदर्श नगर थाने के कांस्टेबल ने टैंपो चालक को लौटाया खोया बैग,बैग में थे 30 हजार रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज  |  Ajmer Breaking News: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा एसआई भर्ती परीक्षा अजमेर में 64 परीक्षा केंद्रों पर  |  Ajmer Breaking News: साइबर ठग को अपना अकाउंट किराए पर देकर कमीशन लेने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: मसीह समाज ने बनाया प्रभु यीशु के पुनरुत्थान का दिवस ईस्टर , चर्चेज में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, पुनर्जीवित होने की खुशी में सभी ने एक दूसरे को दी शुभकामनाएं  |  Ajmer Breaking News: उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025,जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, आयोग के निर्देशों की पालना करने के दिए निर्देश | 

अजमेर न्यूज़: 5वें ऑफिसर्स एनुअल स्पोर्ट्स एंड कल्चरल मीट में अजमेर मंडल ने सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विजेता तथा खेलकूद में उपविजेता स्थान प्राप्त किया

Post Views 01

April 5, 2026

यह आयोजन दिनांक 3 एवं 4 अप्रैल 2026 को जयपुर के जगतपुरा स्थित ऑफिसर्स क्लब ‘उमंग’ में आयोजित किया गया,

5वें ऑफिसर्स एनुअल स्पोर्ट्स एंड कल्चरल मीट में अजमेर मंडल ने सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विजेता तथा खेलकूद में उपविजेता स्थान प्राप्त किया

उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकारियों का 5वां ऑफिसर्स एनुअल स्पोर्ट्स एंड कल्चरल मीट 2025-26 जयपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन दिनांक 3 एवं 4 अप्रैल 2026 को जयपुर के जगतपुरा स्थित ऑफिसर्स क्लब ‘उमंग’ में आयोजित किया गया, जिसमें अजमेर मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विजेता शील्ड तथा खेलकूद प्रतियोगिता में उपविजेता शील्ड अर्जित की।
मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा एवं उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन, अजमेर मंडल की अध्यक्षा श्रीमती रिंकल भूतड़ा ने महाप्रबंधक श्री अमिताभ से शील्ड प्राप्त की।

इस प्रतियोगिता में उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय (जयपुर) के साथ-साथ अजमेर, बीकानेर, जयपुर एवं जोधपुर मंडल तथा अजमेर एवं जोधपुर कारखानों के अधिकारियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतर्गत बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज, टेनिस, स्क्वॉश, एथलेटिक्स एवं महिला क्रिकेट जैसी विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गायन, नृत्य, रील निर्माण, मेहंदी आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से अधिकारियों एवं उनके परिजनों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

यह आयोजन उत्तर पश्चिम रेलवे खेलकूद संघ द्वारा प्रतिवर्ष अधिकारियों के बीच टीम वर्क, सौहार्द एवं वर्क-लाइफ बैलेंस को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved