For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 123156128
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: श्रीमती प्रतिमा परांजपे के निधन पर जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज को किया देह दान एक जीवन, एक सेवा, और एक अमिट विरासत |  Ajmer Breaking News: 31 मार्च 2026 अजमेर राजस्थान महिला कल्याण मंडल, चाचियावास द्वारा संचालित समुदाय आधारित पुनर्वास (CBR) कार्यक्रम के तहत उदय सम्मिलित दिव्यांगजन समूह का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के विकास को लेकर सीएम की बड़ी बैठक, घाटों और मंदिरों के सौंदर्यीकरण पर जोर |  Ajmer Breaking News: कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला की चौथी पुण्यतिथि पर पुष्कर में श्रद्धांजलि, “आरक्षण मिला, अब शिक्षा और संघर्ष से आगे बढ़े समाज” — पुष्कर में कर्नल बैसला की पुण्यतिथि पर गूंजा बड़ा संदेश |  Ajmer Breaking News: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीनियर सैकण्डरी कला, वाणिज्य एवं विज्ञान तथा वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा 2026 का परिणाम मंगलवार को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा उदयपुर से ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया।  |  Ajmer Breaking News: पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा तारागढ़ किला एवं वरूण सागर |  Ajmer Breaking News: त्रिपुरा के राज्यपाल इन्द्रसेना रेड्डी नल्लु मंगलवार को पुष्कर के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने सपत्नीक जगत पिता ब्रह्मा जी के मंदिर पर दर्शन कर विधि विधान के साथ पूजा की। |  Ajmer Breaking News: त्रिपुरा के राज्यपाल श्री इन्द्रसेना रेड्डी नल्लु ने किया साई मंदिर के सोम द्वार का शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: जिले के राजकीय आयुर्वेद औषधालय लवेरा में पंचकर्म चिकित्सा सुविधा के लिए नव निर्मित भवन का लोकार्पण मंगलवार को विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। |  Ajmer Breaking News: महावीर जयंती के उपलक्ष्य में पशुपालन विभाग द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर पशुओं को उपचार एवं टीकाकरण सेवाएं प्रदान की गईं। | 

उदयपुर न्यूज़: गुरु बना तस्कर? : ड्राई डे पर शराब बेचता पकड़ा गया सरकारी शिक्षक, उठे बड़े सवाल

Post Views 101

April 1, 2026

आबकारी विभाग और पुलिस की रेड में आरोपी गिरफ्ता

उदयपुर | महावीर जयंती जैसे पवित्र दिन पर, जब पूरे जिले में ड्राई डे लागू था, उसी दौरान एक सरकारी शिक्षक अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा गया। मामला सामने आने के बाद सिर्फ कानून ही नहीं, बल्कि समाज और शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं—अगर शिक्षक ही कानून तोड़े, तो बच्चों को क्या सीख मिलेगी? उदयपुर में  मांडवा थाना क्षेत्र के बिकरणी कस्बे में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी अजित कुमार को रंगे हाथों पकड़ा। वह राजकीय प्राथमिक विद्यालय छापर में पदस्थ सरकारी टीचर है।
सूचना के मुताबिक, आरोपी ने ड्राई डे का फायदा उठाने के लिए पहले से ही शराब और बीयर का बड़ा स्टॉक जमा कर रखा था, ताकि बंद दुकानों के बीच वह इसे महंगे दामों पर बेच सके। मुखबिर की सूचना पर टीम ने सुलाव-कागवास रोड स्थित बिकरणी तिराहे पर छापा मारा, जहां आरोपी भारी मात्रा में शराब के साथ मिला। मौके से बड़ी खेप जब्त कर ली गई। अब आबकारी विभाग आरोपी से पूछताछ कर रहा है कि वह यह शराब कहां से लाया और क्या इस नेटवर्क में और लोग भी शामिल हैं। यह घटना शिक्षा जगत में चर्चा का विषय बन गई है, क्योंकि जिस शिक्षक पर बच्चों को सही रास्ता दिखाने की जिम्मेदारी होती है, वही अगर गैरकानूनी काम में लिप्त मिले, तो समाज में गलत संदेश जाता है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved