For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 123156028
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: श्रीमती प्रतिमा परांजपे के निधन पर जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज को किया देह दान एक जीवन, एक सेवा, और एक अमिट विरासत |  Ajmer Breaking News: 31 मार्च 2026 अजमेर राजस्थान महिला कल्याण मंडल, चाचियावास द्वारा संचालित समुदाय आधारित पुनर्वास (CBR) कार्यक्रम के तहत उदय सम्मिलित दिव्यांगजन समूह का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के विकास को लेकर सीएम की बड़ी बैठक, घाटों और मंदिरों के सौंदर्यीकरण पर जोर |  Ajmer Breaking News: कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला की चौथी पुण्यतिथि पर पुष्कर में श्रद्धांजलि, “आरक्षण मिला, अब शिक्षा और संघर्ष से आगे बढ़े समाज” — पुष्कर में कर्नल बैसला की पुण्यतिथि पर गूंजा बड़ा संदेश |  Ajmer Breaking News: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीनियर सैकण्डरी कला, वाणिज्य एवं विज्ञान तथा वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा 2026 का परिणाम मंगलवार को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा उदयपुर से ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया।  |  Ajmer Breaking News: पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा तारागढ़ किला एवं वरूण सागर |  Ajmer Breaking News: त्रिपुरा के राज्यपाल इन्द्रसेना रेड्डी नल्लु मंगलवार को पुष्कर के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने सपत्नीक जगत पिता ब्रह्मा जी के मंदिर पर दर्शन कर विधि विधान के साथ पूजा की। |  Ajmer Breaking News: त्रिपुरा के राज्यपाल श्री इन्द्रसेना रेड्डी नल्लु ने किया साई मंदिर के सोम द्वार का शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: जिले के राजकीय आयुर्वेद औषधालय लवेरा में पंचकर्म चिकित्सा सुविधा के लिए नव निर्मित भवन का लोकार्पण मंगलवार को विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। |  Ajmer Breaking News: महावीर जयंती के उपलक्ष्य में पशुपालन विभाग द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर पशुओं को उपचार एवं टीकाकरण सेवाएं प्रदान की गईं। | 

उदयपुर न्यूज़: गांव में रहो, तभी समझोगे सच! — दिलावर ने अफसरों को दिए रातभर फील्ड में रहने के निर्देश

Post Views 81

April 1, 2026

महीने में कम से कम चार बार गांव में रुकना अनिवार्य

उदयपुर में आयोजित संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अधिकारियों को जमीनी हकीकत समझने के लिए फील्ड में समय देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर अफसर को महीने में कम से कम चार बार गांवों में रात्रि विश्राम करना अनिवार्य होना चाहिए।
मंत्री ने साफ कहा कि शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक गांव में रुककर ही असली समस्याएं समझी जा सकती हैं। इस दौरान अफसरों को ग्रामीणों से संवाद कर मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए गए। बैठक में स्वच्छ भारत अभियान, अन्नपूर्णा रसोई, प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वामित्व योजना जैसी प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मंत्री दिलावर ने गांवों में श्मशान, तालाब, खेल मैदान और सार्वजनिक रास्तों पर हुए अतिक्रमण को तुरंत हटाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना किसी दबाव के नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने गांवों में नियमित सफाई व्यवस्था मजबूत करने और कचरा संग्रहण की प्रणाली विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही विमुक्त, घुमंतू और भूमिहीन परिवारों को प्राथमिकता से पट्टे देने की बात कही।
मंत्री ने अधिकारियों को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने और तय समय सीमा में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी कार्यालयों को पॉलीथिन मुक्त बनाने पर भी जोर दिया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved