For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 122552828
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी नेbअजमेर एवं तीर्थराज पुष्कर में आयोजित धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करते हुए आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। |  Ajmer Breaking News: धर्म रक्षा स्मृति भवन से सेवा, संस्कार और स्वावलंबन को मिलेगा नया आयाम - श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: 28 मार्च 2026 को सायं 5:30 बजे सोफिया कॉलेज (स्वायत्तशासी), अजमेर में वार्षिक उत्सव व पारितोषिक वितरण समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ |  Ajmer Breaking News: आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को परखने हेतु शनिवार को गेल इंडिया लिमिटेड नसीराबाद स्टेशन पर केमिकल लीकेज मॉकड्रिल का सफल आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: 20 करोड़ की लागत से अजमेर में बनेगा बालिका सैनिक स्कूल जल्द जारी होगा वर्क आर्डर, विधानसभा अध्यक्ष ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विविध धार्मिक आयोजनों में की सहभागिता |  Ajmer Breaking News: माखुपुरा स्थित राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन्नर व्हील क्लब अजमेर चेरेटीबल ट्रस्ट द्वारा एक वाटर कूलर भेंट किया गया। |  Ajmer Breaking News: एलपीजी प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश, कॉमर्शियल गैस आपूर्ति में 10 प्रतिशत वृद्धि |  Ajmer Breaking News: जिले में एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए रसद विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News:  धर्म रक्षा स्मृति भवन का हुआ भव्य लोकार्पण, धर्म रक्षा स्मृति भवन से सेवा, संस्कार और स्वावलंबन को मिलेगा नया आयाम - श्री देवनानी | 

उदयपुर न्यूज़: जवानों की धुनों ने भावनाओं को झकझोर दिया, म्यूजिकल नाइट में हर आंख हुई नम

Post Views 41

March 29, 2026

हार्मोनी ऑफ पाइन्स पुलिस बैंड ने छेड़ा सुर

उदयपुर के भारतीय लोक कला मंडल में आयोजित म्यूजिकल नाइट ने कल रात को यादगार बना दिया। देशभक्ति गीतों से सजी इस शाम में दर्शक भावनाओं में बह गए और पूरा माहौल देशप्रेम के रंग में रंग गया। हार्मोनी ऑफ पाइन्स पुलिस बैंड की टीम ने जैसे ही मंच संभाला, तालियों की गूंज से स्वागत हुआ। ‘मैं वापस आऊंगा’ गीत की प्रस्तुति ने माहौल को भावुक कर दिया, वहीं “संदेशे आते हैं” और “मेरा रंग दे बसंती चोला” जैसे गीतों ने हर दिल को छू लिया।
“भारत हमको जान से प्यारा है” और “जय हो” जैसे गीतों पर दर्शक अपनी सीटों से खड़े होकर गुनगुनाने लगे। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का जज्बा साफ झलकता रहा। मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक इंद्र कुमार ने भी मंच पर अपने फिल्मी सफर के दिलचस्प किस्से साझा किए। उनके साथ कलाकारों ने “धक-धक करने लगा” और “मुझे नींद न आए” जैसे लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए, जिससे दर्शकों ने जमकर आनंद लिया। यह कार्यक्रम स्व. श्रीमती इंदिरा मुर्डिया की 73वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। हिमाचल पुलिस का यह बैंड 1996 में शुरू हुआ था। 15 सदस्यों की यह टीम, जिसमें 2 महिला जवान भी शामिल हैं, आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी पहचान बना चुकी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved