For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 122442344
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी नेbअजमेर एवं तीर्थराज पुष्कर में आयोजित धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करते हुए आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। |  Ajmer Breaking News: धर्म रक्षा स्मृति भवन से सेवा, संस्कार और स्वावलंबन को मिलेगा नया आयाम - श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: 28 मार्च 2026 को सायं 5:30 बजे सोफिया कॉलेज (स्वायत्तशासी), अजमेर में वार्षिक उत्सव व पारितोषिक वितरण समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ |  Ajmer Breaking News: आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को परखने हेतु शनिवार को गेल इंडिया लिमिटेड नसीराबाद स्टेशन पर केमिकल लीकेज मॉकड्रिल का सफल आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: 20 करोड़ की लागत से अजमेर में बनेगा बालिका सैनिक स्कूल जल्द जारी होगा वर्क आर्डर, विधानसभा अध्यक्ष ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विविध धार्मिक आयोजनों में की सहभागिता |  Ajmer Breaking News: माखुपुरा स्थित राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन्नर व्हील क्लब अजमेर चेरेटीबल ट्रस्ट द्वारा एक वाटर कूलर भेंट किया गया। |  Ajmer Breaking News: एलपीजी प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश, कॉमर्शियल गैस आपूर्ति में 10 प्रतिशत वृद्धि |  Ajmer Breaking News: जिले में एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए रसद विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News:  धर्म रक्षा स्मृति भवन का हुआ भव्य लोकार्पण, धर्म रक्षा स्मृति भवन से सेवा, संस्कार और स्वावलंबन को मिलेगा नया आयाम - श्री देवनानी | 

अजमेर न्यूज़: आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को परखने हेतु शनिवार को गेल इंडिया लिमिटेड नसीराबाद स्टेशन पर केमिकल लीकेज मॉकड्रिल का सफल आयोजन किया गया।

Post Views 21

March 28, 2026

इस मॉकड्रिल में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, नागरिक सुरक्षा, फायर ब्रिगेड तथा चिकित्सा दल ने संयुक्त रूप से भाग लिया।

गेल इंडिया लिमिटेड नसीराबाद स्टेशन पर मॉकड्रिल का आयोजन हुआ

अजमेर, 28 मार्च। आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को परखने हेतु शनिवार को गेल इंडिया लिमिटेड नसीराबाद स्टेशन पर केमिकल लीकेज मॉकड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस मॉकड्रिल में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, नागरिक सुरक्षा, फायर ब्रिगेड तथा चिकित्सा दल ने संयुक्त रूप से भाग लिया।

उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद श्री देवीलाल यादव ने बताया कि एनडीआरएफ व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में गेल इंडिया लिमिटेड नसीराबाद स्टेशन पर आयोजित केमिकल लीकेज मॉकड्रिल को उच्च स्तर से प्रदत्त दिशा निर्देशानुसार समयबद्ध रूप से एवं सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। अभ्यास के दौरान संभावित केमिकल रिसाव की स्थिति का सजीव प्रदर्शन कर राहत एवं बचाव कार्यों की प्रभावशीलता का आकलन किया गया। मॉकड्रिल के माध्यम से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय एवं सुरक्षा उपायों के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया, इससे भविष्य में किसी भी आपात स्थिति से बेहतर ढंग से निपटा जा सके।

मॉकड्रिल के दौरान पुलिस उप अधीक्षक नसीराबाद श्री कृष्ण कुमार यादव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती ज्योत्सना रंगा, तहसीलदार नसीराबाद श्री राकेश कुमार, थानाधिकारी नसीराबाद सदर श्री अशोक बिशु, अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग श्री विनोद कुमार तथा एचपीसीएल, बीपीसीएल तथा गेल इंडिया लिमिटेड के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण द्वारा सफलतापूर्वक भाग लिया गया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved