For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 122439710
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी नेbअजमेर एवं तीर्थराज पुष्कर में आयोजित धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करते हुए आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। |  Ajmer Breaking News: धर्म रक्षा स्मृति भवन से सेवा, संस्कार और स्वावलंबन को मिलेगा नया आयाम - श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: 28 मार्च 2026 को सायं 5:30 बजे सोफिया कॉलेज (स्वायत्तशासी), अजमेर में वार्षिक उत्सव व पारितोषिक वितरण समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ |  Ajmer Breaking News: आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को परखने हेतु शनिवार को गेल इंडिया लिमिटेड नसीराबाद स्टेशन पर केमिकल लीकेज मॉकड्रिल का सफल आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: 20 करोड़ की लागत से अजमेर में बनेगा बालिका सैनिक स्कूल जल्द जारी होगा वर्क आर्डर, विधानसभा अध्यक्ष ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विविध धार्मिक आयोजनों में की सहभागिता |  Ajmer Breaking News: माखुपुरा स्थित राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन्नर व्हील क्लब अजमेर चेरेटीबल ट्रस्ट द्वारा एक वाटर कूलर भेंट किया गया। |  Ajmer Breaking News: एलपीजी प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश, कॉमर्शियल गैस आपूर्ति में 10 प्रतिशत वृद्धि |  Ajmer Breaking News: जिले में एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए रसद विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News:  धर्म रक्षा स्मृति भवन का हुआ भव्य लोकार्पण, धर्म रक्षा स्मृति भवन से सेवा, संस्कार और स्वावलंबन को मिलेगा नया आयाम - श्री देवनानी | 

अजमेर न्यूज़: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विविध धार्मिक आयोजनों में की सहभागिता

Post Views 01

March 28, 2026

रामनवमी के पावन अवसर पर श्री देवनानी ने तीर्थराज पुष्कर में आयोजित दिव्य शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में सम्मिलित होकर विधिवत यज्ञशाला की परिक्रमा एवं आरती की।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विविध धार्मिक आयोजनों में की सहभागिता

अजमेर, 28 मार्च। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने गत दो दिनों के दौरान अजमेर एवं तीर्थराज पुष्कर में आयोजित विभिन्न आध्यात्मिक एवं धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करते हुए आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

रामनवमी के पावन अवसर पर श्री देवनानी ने तीर्थराज पुष्कर में आयोजित दिव्य शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में सम्मिलित होकर विधिवत यज्ञशाला की परिक्रमा एवं आरती की। इस भव्य 43 दिवसीय महायज्ञ में 200 हवन कुंडों पर सतत यज्ञ जारी है। इसमें प्रतिदिन लगभग 2000 विप्रों द्वारा 60 लाख गायत्री मंत्रों का जप किया जा रहा है। परम पूज्य प्रखर जी महाराज के पावन सानिध्य में वैदिक परंपराओं के अनुरूप संपन्न हो रहा यह आयोजन संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना रहा है। हवन की पवित्र आहुतियों एवं मंत्रोच्चार की गूंज से पुष्कर की धरा आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठी। श्री देवनानी ने प्रभु श्रीराम से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।

इसी क्रम में श्री देवनानी ने अजमेर स्थित जेएलएन मेडिकल कॉलेज के अम्बेडकर सभागार में श्री रामचन्द्र मिशन हार्टफुलनेस टीम द्वारा आयोजित आध्यात्मिक सत्र में भी भाग लिया। इस अवसर पर पद्मभूषण पूज्य कमलेश डी. पटेल दाजी के सानिध्य में प्राणाहुति पद्धति के माध्यम से ध्यान एवं आत्मिक उन्नति का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस सत्र ने जीवन में आंतरिक शांति, संतुलन एवं सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऎसे आध्यात्मिक अनुभव व्यक्ति को आत्मचिंतन की ओर अग्रसर करते हुए मन, बुद्धि एवं आत्मा में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं, जिससे जीवन को सार्थक दिशा मिलती है।

इसके साथ ही श्री देवनानी ने चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर राजगढ़ स्थित श्री भैरव धाम में विशेष ज्योत के दर्शन कर भैरूजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्हें धाम के उपासक श्री चंपालाल जी महाराज का सान्निध्य भी प्राप्त हुआ। इस प्रकार विभिन्न आध्यात्मिक आयोजनों में सहभागिता करते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने आध्यात्मिक आयोजनों में गहरी आस्था से सहभागिता की। जनकल्याण की भावना के साथ प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved