For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 122438578
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी नेbअजमेर एवं तीर्थराज पुष्कर में आयोजित धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करते हुए आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। |  Ajmer Breaking News: धर्म रक्षा स्मृति भवन से सेवा, संस्कार और स्वावलंबन को मिलेगा नया आयाम - श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: 28 मार्च 2026 को सायं 5:30 बजे सोफिया कॉलेज (स्वायत्तशासी), अजमेर में वार्षिक उत्सव व पारितोषिक वितरण समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ |  Ajmer Breaking News: आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को परखने हेतु शनिवार को गेल इंडिया लिमिटेड नसीराबाद स्टेशन पर केमिकल लीकेज मॉकड्रिल का सफल आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: 20 करोड़ की लागत से अजमेर में बनेगा बालिका सैनिक स्कूल जल्द जारी होगा वर्क आर्डर, विधानसभा अध्यक्ष ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विविध धार्मिक आयोजनों में की सहभागिता |  Ajmer Breaking News: माखुपुरा स्थित राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन्नर व्हील क्लब अजमेर चेरेटीबल ट्रस्ट द्वारा एक वाटर कूलर भेंट किया गया। |  Ajmer Breaking News: एलपीजी प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश, कॉमर्शियल गैस आपूर्ति में 10 प्रतिशत वृद्धि |  Ajmer Breaking News: जिले में एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए रसद विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News:  धर्म रक्षा स्मृति भवन का हुआ भव्य लोकार्पण, धर्म रक्षा स्मृति भवन से सेवा, संस्कार और स्वावलंबन को मिलेगा नया आयाम - श्री देवनानी | 

अजमेर न्यूज़: एलपीजी प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश, कॉमर्शियल गैस आपूर्ति में 10 प्रतिशत वृद्धि

Post Views 01

March 28, 2026

मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राज्य के सभी जिलों को एलपीजी प्रबंधन के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।

एलपीजी प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश, कॉमर्शियल गैस आपूर्ति में 10 प्रतिशत वृद्धि

अजमेर, 28 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राज्य के सभी जिलों को एलपीजी प्रबंधन के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति में 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, ताकि आवश्यक सेवाओं में बाधा न आए।

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि सभी कॉमर्शियल एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए संबंधित ऑयल कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूटर के पास पंजीकरण करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना पंजीकरण किसी भी उपभोक्ता को कॉमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति नहीं की जाएगी। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा यह भी अनिवार्य किया गया है कि सभी कॉमर्शियल एवं औद्योगिक उपभोक्ता अपने क्षेत्र की सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (पीएनजी) कंपनी में पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन करें। आवेदन के उपरांत ही उन्हें एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के ऑयल मार्केटिंग कंपनियों में बड़े पैमाने पर कॉमर्शियल कनेक्शन हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी। प्राथमिकता क्रम के अनुसार शैक्षणिक संस्थानों, कोचिंग संस्थानों एवं छात्रावासों तथा निजी अस्पतालों को 100 प्रतिशत, होटल-रेस्टोरेंट एवं ढाबों तथा डेयरी उद्योगों को 60 प्रतिशत तथा मंदिरों को 50 प्रतिशत आपूर्ति की जाएगी। यह प्रतिशत संबंधित उपभोक्ताओं के औसत मासिक उपभोग के आधार पर निर्धारित किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved