For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 122442209
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी नेbअजमेर एवं तीर्थराज पुष्कर में आयोजित धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करते हुए आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। |  Ajmer Breaking News: धर्म रक्षा स्मृति भवन से सेवा, संस्कार और स्वावलंबन को मिलेगा नया आयाम - श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: 28 मार्च 2026 को सायं 5:30 बजे सोफिया कॉलेज (स्वायत्तशासी), अजमेर में वार्षिक उत्सव व पारितोषिक वितरण समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ |  Ajmer Breaking News: आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को परखने हेतु शनिवार को गेल इंडिया लिमिटेड नसीराबाद स्टेशन पर केमिकल लीकेज मॉकड्रिल का सफल आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: 20 करोड़ की लागत से अजमेर में बनेगा बालिका सैनिक स्कूल जल्द जारी होगा वर्क आर्डर, विधानसभा अध्यक्ष ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विविध धार्मिक आयोजनों में की सहभागिता |  Ajmer Breaking News: माखुपुरा स्थित राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन्नर व्हील क्लब अजमेर चेरेटीबल ट्रस्ट द्वारा एक वाटर कूलर भेंट किया गया। |  Ajmer Breaking News: एलपीजी प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश, कॉमर्शियल गैस आपूर्ति में 10 प्रतिशत वृद्धि |  Ajmer Breaking News: जिले में एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए रसद विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News:  धर्म रक्षा स्मृति भवन का हुआ भव्य लोकार्पण, धर्म रक्षा स्मृति भवन से सेवा, संस्कार और स्वावलंबन को मिलेगा नया आयाम - श्री देवनानी | 

अजमेर न्यूज़: 28 मार्च 2026 को सायं 5:30 बजे सोफिया कॉलेज (स्वायत्तशासी), अजमेर में वार्षिक उत्सव व पारितोषिक वितरण समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ

Post Views 51

March 28, 2026

कॉलेज की पूर्व छात्राओं, प्राध्यापक वर्ग व संरक्षकों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को लगभग 1,00,000 रुपये राशि की 47 प्रकार की विभिन्न छात्रवृत्तियाँ प्रदान की गई ।

 सोफिया कॉलेज में वार्षिक उत्सव संपन्न

अजमेर, दिनांक 28 मार्च 2026 को सायं 5:30 बजे सोफिया कॉलेज (स्वायत्तशासी), अजमेर में वार्षिक उत्सव व पारितोषिक वितरण समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ l सर्वप्रथम कार्यक्रम के शुभारंभ में कॉलेज प्राचार्या प्रोफ़ेसर सिस्टर पर्ल ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल मंदीप विरदी (कमांडिंग ऑफिसर,आर्मी सर्विस कोर्प्स,कालका) जो सोफिया कॉलेज की 2001 बेच की पूर्व छात्रा भी है एवं विशिष्ट अतिथि माननीय राइट रेव.बिशप जॉन कार्वाल्हो (अजमेर डायोसिज़ के बिशप )को पौधा भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया l कार्यक्रम का शुभआरम्भ विद्यार्थियों द्वारा नृत्य प्रस्तुति के साथ प्रार्थना सभा से हुआ lतत्पश्चात प्राचार्य प्रोफ़ेसर सिस्टर पर्ल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया l इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया l सर्वश्रेष्ठ NCC केडिट के लिए नेहा राठोड़ (एम.ए (प्री.) ),रित्विका राठोड़(बी.सी.ए पार्ट ii) को पुरस्कृत किया गया l वार्षिक हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ वक्ता के रूप में परी कोठारी (बी.ए पार्ट ii)को श्रीमती सुशीला पाठक चल वैजयन्ती तथा वार्षिक अंग्रेज़ी वाद-विवाद प्रतियोगिता में वृंदा पराशर (एम.ए) को श्रीमती कृष्णा मुखर्जी चल वैजयन्ती प्रदान कर पुरस्कृत किया गया l सर्वश्रेष्ठ नाट्य निर्देशन में प्रियदर्शिनी सोनी, कशिश टेकचन्दानी,श्वेता भाकर,सृष्टि जोरम को पुरस्कृत किया गया l सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी हेतु श्री वी नारायण नैयर ट्रॉफ़ी संस्कृति कँवर (बी.बी.ए पार्ट iii), दिव्यांशी(बी.ए पार्ट iii) को तथा सामाजिक सेवा कार्य हेतु अशोक संघी ट्रॉफ़ी आयशा ज़मीर,वर्द्धिनी जैन,इश्मीत कौर,अंशिता मित्तल को प्रदान की गई l
कॉलेज की पूर्व छात्राओं, प्राध्यापक वर्ग व संरक्षकों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को लगभग 1,00,000 रुपये राशि की 47 प्रकार की विभिन्न छात्रवृत्तियाँ प्रदान की गई ।
सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट व उम्दा प्रदर्शन हेतु सर्वश्रेष्ठ छात्रा के लिए  वर्द्धिनी  जैन और भानु प्रदीप को मटिल्डा ट्रॉफी प्रदान की गई । सुहानी शर्मा को सिस्टर कामन स्मृति ट्रॉफी प्रदान की गई l
 इसी कड़ी में “अस्तित्व – आत्म की खोज” एक नृत्य-नाटिका विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की गई,जो आत्म-खोज की चिंतनशील और कभी-कभी उथल-पुथल भरी प्रक्रिया को दर्शाती है। पहचान, अस्तित्व और आत्मबोध के विचार पर आधारित यह प्रस्तुति उन भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक परिवर्तनों को चित्रित करती है, जिनसे व्यक्ति सामाजिक अपेक्षाओं, व्यक्तिगत संघर्षों, स्वतंत्रता की गलत धारणाओं और सामाजिक कलंक के बीच गुजरते हुए अंततः आत्म-बोध तक पहुँचता है ।
इसी कड़ी में विशिष्ट अतिथि माननीय राइट रेव.बिशप जॉन कार्वाल्हो ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुझे यह जानकर ख़ुशी हो रही कि इस कॉलेज के विद्यार्थीयों ने शिक्षा,खेलकूद,सांस्कृतिक गतिविधियों,और सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है,जो यह दर्शाता है कि यह संस्था केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान देती है l 
तत्पश्चात मुख्य अतिथि कर्नल मंदीप विरदी ने अपने वक्तव्य में छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुरस्कार केवल एक ट्रॉफी या प्रमाण पत्र नहीं होता,बल्कि यह आपकी मेहनत,समर्पण और संघर्ष का सम्मान होता है साथ ही यह प्रोत्साहन का व आगे बढ़ने के प्रयास का प्रतीक हैं l सोफिया कॉलेज की छात्राएँ अपनी मेहनत, लगन व कर्मठता से प्रत्येक क्षेत्र में अग्रसर हुई है और स्वयं को इतिहास के सुनहरे पन्नों में अंकित किया है साथ ही विजय का परचम फहराया है l 
कॉलेज की गायक मंडली द्वारा बेहतरीन व मनमोहक प्रस्तुतियां पेश की, जिसे दर्शकों ने ख़ूब सराहा और ख़ूब तालियां बटोरी l
अंत में डॉक्टर सिस्टर स्वप्ना ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा सोफियन -गान के साथ समारोह का समापन हुआ l


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved