Post Views 01
March 28, 2026
राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में वाटर कूलर भेंट
अजमेर, 28 मार्च। माखुपुरा स्थित राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन्नर व्हील क्लब अजमेर चेरेटीबल ट्रस्ट द्वारा एक वाटर कूलर भेंट किया गया। इस पहल का उद्देश्य संस्थान में अध्ययनरत छात्राओं को गर्मी के मौसम में शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है।
संस्थान के सहायक निदेशक श्री शैलेन्द्र माथुर ने बताया कि संस्थान में सैकड़ों महिला प्रशिक्षणार्थी विभिन्न ट्रेड्स में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। वाटर कूलर की स्थापना से उन्हें स्वच्छ पेयजल की बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने इन्नर व्हील क्लब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक सहयोग से शैक्षणिक संस्थानों की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है।
ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा तोषनीवाल सहित पदाधिकारीगण श्रीमती रीना अग्रवाल, श्रीमती ज्योतिका गुप्ता, श्रीमती अंजना बोगावत, श्रीमती मुक्ता अग्रवाल एवं श्रीमती नीलिमा रेलन द्वारा वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया। समस्त ट्रस्ट के पदाधिकारीगण ने छात्राओं से रूबरु होकर उनको प्रदान किये जाने वाले प्रशिक्षण की सराहना की। अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा तोषनीवाल ने कहा कि वर्तमान में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा निःशुल्क प्रदान किया जा रहे प्रशिक्षण का लाभ इच्छुक बेरोजगार महिलाओं को प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनना चाहिए।
कार्यक्रम के प्रभारी एवं समूह अनुदेशक श्री महेश पंचोली ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रीमती मोनिका तंवर, श्रीमती भावना सिंगोदिया, श्री सुरेश चंद, श्री हेमंत बकोलिया, श्री निर्मल चौधरी,श्री भगवान सिंह, श्री संतोष,श्री ओम प्रकाश,श्री चंदर लाल, श्रीमती मनीषा कालोत, श्रीमती पलक शर्मा, सुश्री प्रियंका बाना, सुश्री रवीना मीणा व श्रीमती विक्की तंवर, श्रीमती सपना कुमारी, श्रीमती प्रमोद एवं श्रीमती प्रेम सहित संस्थान की छात्राओं का विशेष योगदान रहा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved