For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 122460948
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी नेbअजमेर एवं तीर्थराज पुष्कर में आयोजित धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करते हुए आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। |  Ajmer Breaking News: धर्म रक्षा स्मृति भवन से सेवा, संस्कार और स्वावलंबन को मिलेगा नया आयाम - श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: 28 मार्च 2026 को सायं 5:30 बजे सोफिया कॉलेज (स्वायत्तशासी), अजमेर में वार्षिक उत्सव व पारितोषिक वितरण समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ |  Ajmer Breaking News: आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को परखने हेतु शनिवार को गेल इंडिया लिमिटेड नसीराबाद स्टेशन पर केमिकल लीकेज मॉकड्रिल का सफल आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: 20 करोड़ की लागत से अजमेर में बनेगा बालिका सैनिक स्कूल जल्द जारी होगा वर्क आर्डर, विधानसभा अध्यक्ष ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विविध धार्मिक आयोजनों में की सहभागिता |  Ajmer Breaking News: माखुपुरा स्थित राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन्नर व्हील क्लब अजमेर चेरेटीबल ट्रस्ट द्वारा एक वाटर कूलर भेंट किया गया। |  Ajmer Breaking News: एलपीजी प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश, कॉमर्शियल गैस आपूर्ति में 10 प्रतिशत वृद्धि |  Ajmer Breaking News: जिले में एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए रसद विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News:  धर्म रक्षा स्मृति भवन का हुआ भव्य लोकार्पण, धर्म रक्षा स्मृति भवन से सेवा, संस्कार और स्वावलंबन को मिलेगा नया आयाम - श्री देवनानी | 

राजस्थान न्यूज़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का कांग्रेस पर हमला: देश की छवि खराब कर रही कांग्रेस, गहलोत के बयान देशहित के खिलाफ

Post Views 31

March 28, 2026

राठौड़ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में अभाव और संकट का माहौल दिखाकर अव्यवस्था फैलाने की कोशिश कर रही है, जबकि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर मजबूत हुआ है और देश की साख लगातार बढ़ रही है।

जयपुर में भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार देश की छवि खराब करने और जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। राठौड़ ने कहा कि विपक्ष के कई नेताओं के बयानों में राष्ट्रभक्ति का अभाव साफ नजर आता है। दुश्मन देशों को लेकर दिए गए बयानों पर उठे विवाद के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस नेताओं को इन शब्दों से आपत्ति है, तो यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है।ईरान-इजरायल युद्ध के मुद्दे पर मध्यस्थता को लेकर दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए राठौड़ ने कहा कि भारत की नीति हमेशा स्पष्ट रही है कि वह किसी प्रकार की दलाली नहीं करता। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके विचार देशहित के अनुरूप नहीं हैं। राठौड़ ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में अभाव और संकट का माहौल दिखाकर अव्यवस्था फैलाने की कोशिश कर रही है, जबकि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर मजबूत हुआ है और देश की साख लगातार बढ़ रही है।

परिवारवाद के मुद्दे पर भी राठौड़ ने गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि वे खुद ‘पुत्र मोह’ से ग्रसित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गहलोत ने अपने बेटे वैभव गहलोत को राजनीति में आगे बढ़ाने के कई प्रयास किए, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। राठौड़ ने तंज कसते हुए कहा कि जो व्यक्ति खुद किसी बात का पालन नहीं करता, उसकी सलाह का कोई महत्व नहीं होता। उन्होंने कांग्रेस को परिवारवाद से बाहर न निकल पाने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि यही उसकी सबसे बड़ी कमजोरी है और आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved