Post Views 01
March 24, 2026
इंजीनियरिंग कॉलेज अजमेर के दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम तरंगिनी 2026 एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण मारोह का सफल आयोजन
इंजीनियरिंग कॉलेज अजमेर के दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम तरंगिनी 2026 एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन प्रथम दिवस पर अत्यंत उत्साह एवं उमंग के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जवाहर रंग मंच पर अपराह्न 4 :00 बजे माननीय अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ, जिससे पूरे आयोजन में एक सकारात्मक एवं उत्सवी वातावरण निर्मित हुआ। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के साथ हुई। इसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के माध्यम से ज्ञान एवं विद्या की आराधना की गई। प्राचार्या डॉ. रेखा मेहरा द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का शालीन स्वागत श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर किया गया। प्राचार्या डॉ. रेखा मेहरा द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का अभिनंदन करते हुए महाविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, उत्कृष्ट परिणामों तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी को रेखांकित किया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. सरोज लाखावत ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं। समूह डांस की श्रेणी में मोनिशा एवं समूह, हर्षिल एवं समूह, लक्षिता एवं समूह तथा सुहानी एवं समूह द्वारा आकर्षक एवं ऊर्जावान प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद विशिष्ट अतिथि डॉ. अनिल समारिया (प्राचार्य, जेएलएन मेडिकल कॉलेज) ने अपने प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि डॉ रमाकांत शर्मा, इंचार्ज एग्रीकल्चर रिसर्च सबस्टेशन अजमेर ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, आत्मविश्वास एवं निरंतर प्रयास के माध्यम से सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया।मुख्य अतिथि श्री संत कुमार जी चौधरी, चेयरमैन, शंकरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को नवाचार एवं उद्यमिता की दिशा में अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की सह संयोजक डॉ. शिखा अग्रवाल ने बताया कि संगीतमय प्रस्तुतियों में माधव पुरोहित, शावी, समग्र वैद्य, आना जैमन, कृष्णा, आदित्य दुबे, बादल एवं शिवम पांडे द्वारा एकल गायन प्रस्तुत किए गए, जिनमें उन्होंने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और दर्शकों की भरपूर सराहना प्राप्त की।
कार्यक्रम की सह संयोजक शालिनी वालिया ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित अंताक्षरी ने पूरे माहौल को और अधिक रोचक एवं उत्साहपूर्ण बना दिया। इसके पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें समूह नृत्य, एकल गायन एवं अंताक्षरी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इसके पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया तथा समूह नृत्य, एकल गायन एवं अंताक्षरी प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए।
समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान —टीम बॉलीवुड रिमाइंडर , द्वितीय स्थान — टीम रावण ने प्राप्त किया।
एकल गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान — ऐना जयमन , द्वितीय स्थान — समग्र वैद्य ने प्राप्त किया।
अंताक्षरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान —Team Bazigar (Dr Doraj Kamal, Dr Chandan Sharma) द्वितीय स्थान — team Bhaubali (Dr Ankur Pareek, Dr Mukesh Gupta) ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न ऑफ-स्टेज प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के सह संयोजक डॉ ललित दुसाद ने बताया कि बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में गुरु शरण कल्याण एवं पंकज शर्मा (द्वितीय सेमेस्टर, साइबर ) तथा प्रियंशी दाधीच एवं आदित्य महावर (द्वितीय सेमेस्टर, MCA) विजेता रहे। कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में रितिका पंवार (चतुर्थ सेमेस्टर, इलेक्ट्रॉनिक ) एवं विश्रुति जांगिड़ (चतुर्थ सेमेस्टर, इलेक्ट्रिकल') के साथ प्रियंशी दाधीच (द्वितीय सेमेस्टर, MCA) एवं चंचल वर्मा (द्वितीय सेमेस्टर, साइबर ) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त किया। फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में सुहानी जोशी एवं समीक्षा यादव (षष्ठ सेमेस्टर, कंप्यूटर') तथा अभिश्री शर्मा (द्वितीय सेमेस्टर, साइबर ) एवं अवि सहवाल (षष्ठ सेमेस्टर, कंप्यूटर') विजेता रहे। मेहंदी प्रतियोगिता में युवांशी सुथार (चतुर्थ सेमेस्टर, इलेक्ट्रॉनिक ) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अक्षता सुथार (षष्ठ सेमेस्टर, इलेक्ट्रॉनिक ) एवं अंकुर (षष्ठ सेमेस्टर, कंप्यूटर') ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। इसी प्रकार कुकिंग चैलेंज प्रतियोगिता में विश्रुति जांगिड़ एवं नंदी वर्धन जोशी, वेदांत गोयल एवं मोक्शित अग्रवाल, तथा अभिश्री शर्मा एवं अवि सहवाल ने अपने नवाचार और कौशल का प्रदर्शन करते हुए विजेता स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का समापन संयोजक डॉ. सरोज लाखावत द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved