Post Views 01
March 24, 2026
महाकोष के नाम से एक दम मिलता जुलता नक़ली ब्रांड शुधकोश का भांडाफोड़ !
दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के आदेश पर अजमेर में बड़ी रेड, नकली तेल हुए जब्त** देश की जानी-मानी और भरोसेमंद कंपनी PATANJALI FOODS LIMITED के प्रसिद्ध ब्रांड “महाकोष” की नकल कर बाजार में नकली तेल बेचने का एक बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में “शुधकोश” नाम से तेल बनाकर बेचने वालों पर कानून का शिकंजा कस गया है।
PATANJALI FOODS LIMITED को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि अजमेर में स्थित PARWATI OIL MILLS द्वारा नक़ली तेल बेचे जा रहे है, जिसकी पैकेजिंग, नाम, डिजाइन ,शुधकोश लिखने का तरीका और पूरी बनावट हूबहू PATANJALI FOODS LIMITED के पंजीकृत ब्रांड “महाकोष” जैसी है। इससे आम ग्राहक आसानी से धोखे में आ सकता है।
जांच में बड़ा खुलासा -
प्रारंभिक जांच में साफ पाया गया कि यह पूरी गतिविधि ट्रेडमार्क एक्ट 1999 और कॉपीराइट एक्ट 1957 का खुला उल्लंघन है। यह मामला न सिर्फ ब्रांड की नकल का है, बल्कि उपभोक्ताओं को भ्रमित कर अवैध मुनाफा कमाने की कोशिश भी है।
दिल्ली डिस्ट्रीक्ट कोर्ट की सख्त कार्रवाई -
PATANJALI FOODS LIMITED की ओर से नवकार एसोसिएट्स के अधिवक्ता श्रीमती नम्रता जैन और श्री विजय सोनी ने दिल्ली के वाणिज्यिक न्यायालय में मामला दायर किया। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया मामला मजबूत पाते हुए लोकल कमिश्नर नियुक्त किया और पुलिस की मदद से सर्च और सीज़र की अनुमति दी।
अजमेर में बड़ी रेड -
कोर्ट के आदेश पर 24 MARCH 2026 (मंगलवार) को अजमेर स्थित परिसर पर लोकल कमिश्नर और स्थानीय पुलिस ने छापा मारा। छापे के दौरान बड़ी मात्रा में “शुधकोश” नाम के नकली तेल बरामद किए गए, जो PATANJALI FOODS LIMITED के महाकोष ब्रांड की सीधी नकल थी। सभी नकली माल को जब्त कर सील कर दिया गया है और अब यह कोर्ट की कस्टडी में है।
अब बिक्री पूरी तरह गैरकानूनी -
दिल्ली डिस्ट्रीक्ट कोर्ट के आदेश के बाद अब से - “शुधकोश” नाम से निर्माण, भंडारण, बिक्री, वितरण, प्रचार या विज्ञापन नहीं कर सकती। ऐसा करना कोर्ट की अवमानना माना जाएगा।
नकली ब्रांडिंग पर कड़ा संदेश -
यह कार्रवाई नकली ब्रांड, बौद्धिक संपदा अधिकारों के उल्लंघन और उपभोक्ताओं से धोखाधड़ी करने वालों के लिए एक सख्त चेतावनी है कि कानून अब ऐसे मामलों में बिल्कुल भी नरमी नहीं बरतेगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved