For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121788099
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: इंजीनियरिंग कॉलेज अजमेर के दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम तरंगिनी 2026 एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण मारोह का सफल आयोजन |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर एक दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट वर्कशॉप आयोजित |  Ajmer Breaking News: प्रत्येक युवा आत्मनिर्भर संवेदनशील अनुशासन और राष्ट्र के प्रति सर्मपित हो- डॉ. प्रेमचन्द बैरवा |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बोर्ड कार्यालय से जारी किए माध्यमिक, प्रवेशिका सहित कक्षा 8 वीं एवं 5 वीं के परीक्षा परिणाम |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने शहरी फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति को लेकर ली समीक्षा बैठक,प्रगति बढ़ाने एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले रसायनों से उत्पन्न संभावित खतरों, आगजनी एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के उद्देश्य से नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा प्रस्तावित मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर बैठक |  Ajmer Breaking News: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय से दसवीं बोर्ड के साथ पांचवी और आठवीं का रिजल्ट किया घोषित, |  Ajmer Breaking News: महाकोष के नाम से एक दम मिलता जुलता नक़ली ब्रांड शुधकोश का भांडाफोड़ ! |  Ajmer Breaking News: गिरफ्तारी नहीं, पुलिस की बर्बरता पूर्वक कार्रवाई,,पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने एनएसयूआई देहात अध्यक्ष अंकित घारू की गिरफ्तारी का किया विरोध |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरा लख्खी छठ मेला,आस्था का अद्भुत नजारा, अखण्ड ज्योति के दर्शन हेतु भक्तों में मची होड़ | 

अजमेर न्यूज़: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय से दसवीं बोर्ड के साथ पांचवी और आठवीं का रिजल्ट किया घोषित,

Post Views 01

March 24, 2026

राजस्थान में बस चालक की बेटी ने किया टॉप, छात्राओं ने एक बार फिर छात्रों से मारी बाज़ी 

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय से दसवीं बोर्ड के साथ पांचवी और आठवीं का रिजल्ट किया घोषित,

राजस्थान में बस चालक की बेटी ने किया टॉप, छात्राओं ने एक बार फिर छात्रों से मारी बाज़ी 

मंगलवार को दोपहर 1 बजे राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं का  रिजल्ट घोषित किया गया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बोर्ड कार्यालय में लेपटॉप का बटन दबाकर  रिजल्ट जारी किया।
इसके साथ ही प्रदेश के 10 लाख 68 हजार 109 विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हुआ। अजमेर जिले का कुल परिणाम 94.46% रहा। जिसमें छात्राओं ने बाजी मारते हुए 95.37% हासिल किए। वही छात्रों का परिणाम 93.57% रहा। अजमेर के आगरा गेट पर रहने वाली रजनी सोलंकी ने 99.50%, वहीं नरवर गांव में रहने वाली कोयल ने 98.33% मार्क्स हासिल किए है। बोर्ड इतिहास में यह पहला मौका है, जब मार्च माह में दसवीं का रिजल्ट 12 वीं से पहले जारी किया गया हो।
इस वर्ष बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की गई थी। पिछले वर्ष अजमेर जिले का रिजल्ट 94.45% रहा था। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अजमेर से 10वीं का परिणाम घोषित कर सभी उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।अजमेर का 95.46% परिणाम के साथ रिजल्ट  प्रदेश में 17 वें स्थान पर रहा है। शहर के आगरा गेट में रहने वाली रजनी सोलंकी ने 99.50% मार्क्स हासिल किए हैं। रजनी के पिता किशन सोलंकी प्रिंटिंग प्रेस का काम करते हैं।10 वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित करने के दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के साथ बोर्ड प्रशासक शक्तिसिंह राठौड़,  बोर्ड सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़ सहित बोर्ड कार्यालय के अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved