For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121787603
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: इंजीनियरिंग कॉलेज अजमेर के दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम तरंगिनी 2026 एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण मारोह का सफल आयोजन |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर एक दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट वर्कशॉप आयोजित |  Ajmer Breaking News: प्रत्येक युवा आत्मनिर्भर संवेदनशील अनुशासन और राष्ट्र के प्रति सर्मपित हो- डॉ. प्रेमचन्द बैरवा |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बोर्ड कार्यालय से जारी किए माध्यमिक, प्रवेशिका सहित कक्षा 8 वीं एवं 5 वीं के परीक्षा परिणाम |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने शहरी फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति को लेकर ली समीक्षा बैठक,प्रगति बढ़ाने एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले रसायनों से उत्पन्न संभावित खतरों, आगजनी एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के उद्देश्य से नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा प्रस्तावित मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर बैठक |  Ajmer Breaking News: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय से दसवीं बोर्ड के साथ पांचवी और आठवीं का रिजल्ट किया घोषित, |  Ajmer Breaking News: महाकोष के नाम से एक दम मिलता जुलता नक़ली ब्रांड शुधकोश का भांडाफोड़ ! |  Ajmer Breaking News: गिरफ्तारी नहीं, पुलिस की बर्बरता पूर्वक कार्रवाई,,पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने एनएसयूआई देहात अध्यक्ष अंकित घारू की गिरफ्तारी का किया विरोध |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरा लख्खी छठ मेला,आस्था का अद्भुत नजारा, अखण्ड ज्योति के दर्शन हेतु भक्तों में मची होड़ | 

अजमेर न्यूज़: गिरफ्तारी नहीं, पुलिस की बर्बरता पूर्वक कार्रवाई,,पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने एनएसयूआई देहात अध्यक्ष अंकित घारू की गिरफ्तारी का किया विरोध

Post Views 01

March 24, 2026

तो वही शहर जिला कांग्रेस यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने क्लॉक टावर थाने में दिया धरना

गिरफ्तारी नहीं, पुलिस की बर्बरता पूर्वक कार्रवाई,,पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने एनएसयूआई देहात अध्यक्ष अंकित घारू की गिरफ्तारी का किया विरोध

तो वही शहर जिला कांग्रेस यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने क्लॉक टावर थाने में दिया धरना

भाजपा सत्ता के दुरुपयोग से लोकतंत्रिक व्यवस्था और विरोध हर की आवाज़ को कुचलने में लगी है। NSUI अजमेर ग्रामीण जिला अध्यक्ष अंकित घारू को पुलिस द्वारा अकारण हिरासत में लेना अत्यंत निंदनीय है।महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की परीक्षा में हुई अनियमितताओं के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने और डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा को ज्ञापन सौंपने जा रहे NSUI छात्र नेता को हिरासत में लेना साफ दिखाता है कि भाजपा सरकार आवाज उठाने वालों से डरती है और सत्ता के बल पर तानाशाही पूर्ण रवैया से पुलिस के जरिए दमनात्मक कार्रवाई पर उतर जाती है।इस तानाशाही के खिलाफ अजमेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल , पार्टी नेता और कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज करा रहे हैं। भाजपा सरकार जल्द से जल्द हिरासत में लिए गए NSUI छात्र नेता को रिहा करे।
वहीं पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने NSUI देहात अध्यक्ष अंकित घारू को गिरफ्तार करने का कड़ा विरोध किया और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं ।
पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि भाजपा शासन में लोकतंत्र का चीर हरण किया जा रहा है और जनहित के मुद्दों को उठाने वालो पर पुलिस बर्बरता कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि आज सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में आज डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को छात्र व छात्राओं की समस्याओं को लेकर ज्ञापन देने गए NSUI देहात अध्यक्ष अंकित को पुलिस कर्मियों ने बर्बरता पूर्वक घसीटा और पुलिस जीप में बैठाया, जो कतई उचित नहीं है। इतना ही नहीं, जब कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता क्लॉक टावर थाना पहुंचे तो पुलिस ने उनसे भी उचित व्यवहार नहीं किया। इससे साफ जाहिर है कि भाजपा राज में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। राठौड़ ने इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक से दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved