Post Views 01
March 23, 2026
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न परिवेदनाएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं, जिन पर उन्होंने संवेदनशीलता के साथ सुनवाई की।मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समय पर निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई में आए संत-महात्माओं का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्हें मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved