For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121801060
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: इंजीनियरिंग कॉलेज अजमेर के दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम तरंगिनी 2026 एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण मारोह का सफल आयोजन |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर एक दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट वर्कशॉप आयोजित |  Ajmer Breaking News: प्रत्येक युवा आत्मनिर्भर संवेदनशील अनुशासन और राष्ट्र के प्रति सर्मपित हो- डॉ. प्रेमचन्द बैरवा |  Ajmer Breaking News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बोर्ड कार्यालय से जारी किए माध्यमिक, प्रवेशिका सहित कक्षा 8 वीं एवं 5 वीं के परीक्षा परिणाम |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर ने शहरी फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति को लेकर ली समीक्षा बैठक,प्रगति बढ़ाने एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले रसायनों से उत्पन्न संभावित खतरों, आगजनी एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के उद्देश्य से नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा प्रस्तावित मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर बैठक |  Ajmer Breaking News: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय से दसवीं बोर्ड के साथ पांचवी और आठवीं का रिजल्ट किया घोषित, |  Ajmer Breaking News: महाकोष के नाम से एक दम मिलता जुलता नक़ली ब्रांड शुधकोश का भांडाफोड़ ! |  Ajmer Breaking News: गिरफ्तारी नहीं, पुलिस की बर्बरता पूर्वक कार्रवाई,,पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने एनएसयूआई देहात अध्यक्ष अंकित घारू की गिरफ्तारी का किया विरोध |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरा लख्खी छठ मेला,आस्था का अद्भुत नजारा, अखण्ड ज्योति के दर्शन हेतु भक्तों में मची होड़ | 

उदयपुर न्यूज़: धुएं का रहस्यमयी गुबार : एल्युमीनियम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान राख

Post Views 31

March 23, 2026

गर्म ऑयल रिसाव से आग भड़कने से लाखों का नुकसान

उदयपुर | शहर में अचानक उठे काले धुएं के गुबार ने लोगों में दहशत फैला दी। चारों ओर अफरा-तफरी मच गई... एल्युमीनियम फैक्ट्री में लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। यह हादसा उदयपुर में भटेवर के नवानिया रोड स्थित  एल्युमीनियम फैक्ट्री में हुआ। 
घटना मन मंदिर एल्युमीनियम प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम में कल दोपहर बाद हुई। फैक्ट्री में काम के दौरान अचानक आग भड़क उठी और तेजी से फैलती चली गई। आग इतनी भयानक थी कि उसका काला धुआं कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था। हादसे के वक्त फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए सभी कर्मचारी मशीनें छोड़कर बाहर की ओर भागे। राहत की बात यह रही कि आग फैलने से पहले ही सभी सुरक्षित बाहर निकल गए और कोई जनहानि नहीं हुई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री के प्लांट में गर्म ऑयल के रिसाव के कारण आग लगी। भट्टी पर चल रहे प्रोसेस के दौरान पाइप या टैंक से तेल लीक हुआ, जिसने तुरंत आग पकड़ ली और कुछ ही मिनटों में पूरी यूनिट को चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग इतनी तेज थी कि शुरुआती प्रयास नाकाफी साबित हुए। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। एहतियात के तौर पर आसपास के रास्तों को भी कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया।
फैक्ट्री मालिक के अनुसार, आग में कीमती मशीनें, कच्चा माल और तैयार एल्युमीनियम का स्टॉक जलकर राख हो गया, जिससे 20 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। हालांकि समय रहते सभी कर्मचारियों के बाहर निकल जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved