For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 121594058
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी’ अभियान की स्वच्छता संदेश से शुरुआत, स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम साँपला, सरवाड़ ब्लॉक अजमेर में आयोजित |  Ajmer Breaking News: हार्टफुलनैस संस्था के वैश्विक मार्गदर्शक पूज्य दाजी का अजमेर आगमन |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में तेज रफ्तार डंपर ने पुलिस जीप में मारी टक्कर, पुलिस जीप में सवार एएसआई और कांस्टेबल हुए घायल, चालक मौके से फरार, पुलिस ने डंपर किया जप्त, चालक की तलाश जारी |  Ajmer Breaking News: सिन्धी लेडीज क्लब द्वारा सिन्धु संगम ऐं सस्सी पुन्नु नाटक सम्पन्न |  Ajmer Breaking News: अजमेर: श्मशान स्थल से अस्थियों के गायब होने पर शोकाकुल परिवार हुआ नाराज |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर में हुई चोरी की वारदात का क्लॉक टॉवर थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। |  Ajmer Breaking News: नगरा इलाके में चैत्र नवरात्र के दौरान माँ भवानी के जागरण में गायक जॉन अजमेरी ने माता के दरबार में गाई ख्वाजा की क़व्वाली  |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर छठ मेला 24 मार्च को,मेले को लेकर तैयारिया हुई पूर्ण |  Ajmer Breaking News: हार्टफुलनेस संस्थान के मार्गदर्शक दाजी का प्रथम बार अजमेर में आगमन हो रहा है, दाजी के आगमन की तैयारी की मीटिंग सम्पन्न |  Ajmer Breaking News: ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश, विकसित ग्राम अभियान पर की गई चर्चा ,कृषक , युवा एवं महिलाओं से किया संवाद | 

राजस्थान न्यूज़: फुलेरा विधानसभा के ग्राम मालियावास मुख्य सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, ग्रामीणों के विरोध के चलते रुका कार्य,हाथों से उखड़ने लगी सड़क की परत

Post Views 01

March 22, 2026

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से निर्माण कार्य की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा मानक के अनुसार पुनः कार्य करवाने की मांग की है।

फुलेरा विधानसभा के ग्राम मालियावास मुख्य सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, ग्रामीणों के विरोध के चलते रुका कार्य,हाथों से उखड़ने लगी सड़क की परत

फुलेरा:-( डब्लू गोस्वामी)  

जोबनेर से ग्राम मालियावास को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री उपयोग किए जाने के आरोप सामने आए हैं। गुणवत्ता को लेकर नाराज ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया, जिसके चलते निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर किए जा रहे डामरीकरण में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। उनका आरोप है कि डामरीकरण मिट्टी के ऊपर ही किया जा रहा है, जिससे सड़क मजबूत नहीं बन पा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि डामर की परत इतनी कमजोर है कि वह हाथों से ही उखड़ रही है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों मे प्रभुदयाल, हुकमाराम, विष्णु मीणा, गणेश सिंह, दिनेश मीणा, मनोज जाखड़, हरि जाखड़, राजेश जाखड़, अशोक, देवी सिंह, मंगल वर्मा, कमल जाखड़, धर्मराज व अनिल ने बताया कि घटिया निर्माण को लेकर मौके पर विरोध दर्ज कराया गया, जिसके चलते फिलहाल सड़क निर्माण कार्य रुक गया है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से निर्माण कार्य की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा मानक के अनुसार पुनः कार्य करवाने की मांग की है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved