For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 122589312
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी नेbअजमेर एवं तीर्थराज पुष्कर में आयोजित धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करते हुए आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। |  Ajmer Breaking News: धर्म रक्षा स्मृति भवन से सेवा, संस्कार और स्वावलंबन को मिलेगा नया आयाम - श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: 28 मार्च 2026 को सायं 5:30 बजे सोफिया कॉलेज (स्वायत्तशासी), अजमेर में वार्षिक उत्सव व पारितोषिक वितरण समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ |  Ajmer Breaking News: आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को परखने हेतु शनिवार को गेल इंडिया लिमिटेड नसीराबाद स्टेशन पर केमिकल लीकेज मॉकड्रिल का सफल आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: 20 करोड़ की लागत से अजमेर में बनेगा बालिका सैनिक स्कूल जल्द जारी होगा वर्क आर्डर, विधानसभा अध्यक्ष ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विविध धार्मिक आयोजनों में की सहभागिता |  Ajmer Breaking News: माखुपुरा स्थित राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन्नर व्हील क्लब अजमेर चेरेटीबल ट्रस्ट द्वारा एक वाटर कूलर भेंट किया गया। |  Ajmer Breaking News: एलपीजी प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश, कॉमर्शियल गैस आपूर्ति में 10 प्रतिशत वृद्धि |  Ajmer Breaking News: जिले में एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए रसद विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News:  धर्म रक्षा स्मृति भवन का हुआ भव्य लोकार्पण, धर्म रक्षा स्मृति भवन से सेवा, संस्कार और स्वावलंबन को मिलेगा नया आयाम - श्री देवनानी | 

राजस्थान न्यूज़: पूर्व सांसद व विधायक विष्णु मोदी का निधन, जयपुर लाल कोठी शमशान घाट में किया अंतिम संस्कार

Post Views 11

March 21, 2026

उन्होंने 1984 से 1989 तक अजमेर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए सांसद के रूप में कार्य किया। इसके अलावा वे पुष्कर और मसूदा विधानसभा क्षेत्रों से दो बार विधायक भी चुने गए। 

राजस्थान की राजनीति के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद-विधायक विष्णु कुमार मोदी का निधन हो गया है। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को जयपुर के लाल कोठी स्थित श्मशान घाट पर किया गया, जबकि उनकी अंतिम यात्रा मालवीय मार्ग स्थित उनके निजी निवास से शुरू हुईऔर लाल कोठी स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। विष्णु मोदी मूल रूप से नीमकाथाना के निवासी थे और उन्होंने 1984 से 1989 तक अजमेर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए सांसद के रूप में कार्य किया। इसके अलावा वे पुष्कर और मसूदा विधानसभा क्षेत्रों से दो बार विधायक भी चुने गए। 

राजनीति के साथ-साथ वे खनन व्यवसाय में भी सक्रिय रहे और उन्होंने नीरजा मोदी स्कूल की स्थापना कर शिक्षा क्षेत्र में भी योगदान दिया। वे 1981 से 1985 तक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। उनके परिवार का राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है—उनके पिता स्वर्गीय किशन मोदी सीकर से सांसद रहे, जबकि चाचा स्वर्गीय मोहन लाल मोदी नीमकाथाना से पांच बार विधायक रहे। वर्तमान में उनके चचेरे भाई सुरेश मोदी नीमकाथाना से विधायक हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और समाज के लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved