Post Views 01
March 9, 2026
नई दिल्ली। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार 9 मार्च को अपने पूरे परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में उनके सरकारी निवास पर मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उनके पुत्र और सांसद दुष्यंत सिंह, बहू निहारिका तथा पोते-पोती भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी से आत्मीय बातचीत की और पारिवारिक विषयों के साथ-साथ राजस्थान की राजनीति से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
सूत्रों के अनुसार इस मुलाकात के दौरान वसुंधरा राजे ने प्रधानमंत्री मोदी से व्यक्तिगत विषयों के साथ राजस्थान की राजनीतिक स्थिति और भविष्य की रणनीति को लेकर भी विस्तार से बात की। लंबे समय बाद हुई इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि आने वाले समय में वसुंधरा राजे की राजस्थान की राजनीति में सक्रियता बढ़ सकती है। हालांकि इस मुलाकात को आधिकारिक तौर पर एक शिष्टाचार भेंट बताया गया है, लेकिन इसके राजनीतिक संकेतों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved