Post Views 41
March 7, 2026
राजस्थान सरकार देवस्थान विभाग की ओर से संचालित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025 के अन्तर्गत मदार (अजमेर) से तिरुपति वाया भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ की विशेष वातानुकूलित ट्रेन को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दिखाई हरी झंडी,
गिरीश कुमार बचानी सहायक आयुक्त,देवस्थान विभाग,ने किया देवनानी का स्वागत
देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार की ओर से संचालित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2025 के अन्तर्गत शनिवार को अजमेर से 370 वरिष्ठ जन श्रद्धालुओं को तिरुपति की तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया गया।
मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मदार रेलवे स्टेशन से भारत गौरव तीर्थ यात्रा स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के द्वारा 60 साल या इससे अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ जन को देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार की ओर से 15 तीर्थ स्थलों की यात्रा निशुल्क करवाई जा रही है।
आज मदार रेलवे स्टेशन से तिरूपति के लिए विशेष भारत गौरव ट्रेन को रवाना किया गया। जिसके अन्तर्गत अजमेर एवं उदयपुर संभाग के कुल 1000 यात्रियों को तीर्थ यात्रा पर भेजा जा रहा है, जिसमें अजमेर संभाग के 590 श्रद्धालु है। कुल 6 दिवसीय यात्रा है जो 12 मार्च को वापस लौटेगी। इस ट्रेन में मदार (अजमेर) से 370 एवं भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन से 220 यात्री तीर्थ यात्रा पर जा रहे हैं। इस यात्रा में अजमेर जिले के 140 वरिष्ठजन शामिल है।
उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अन्तर्गत पिछले साल 30,000 यात्रियों को रेल के माध्यम से और 6,000 यात्रियों को हवाई यात्रा के माध्यम से यात्रा करवायी जा चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी ने इस वित्तीय वर्ष में रेल के माध्यम से 50,000 यात्रियों को और 6,000 यात्रियों को हवाई यात्रा के माध्यम से कुल 56,000 श्रद्धालुओं को यात्रा का तोहफ़ा दिया है। यह यात्रा देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार की ओर से भारत सरकार के उपक्रम आई.आर.सी.टी.सी. के माध्यम से करवायी जाती है एवं यात्रा के दौरान आवास, भ्रमण, पर्यटन, भोजन आदि समस्त व्यवस्थाऐं निःशुल्क प्रदान की जाती है।पूरी ट्रेन वातानुकूलित है।
इस अवसर पर तीर्थ यात्रा पर जा रहे वरिष्ठ जनों ने भी भारत सरकार और राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इस तरह की यात्राओं से वरिष्ठ जनों को निशुल्क तीर्थ के दर्शन करने का लाभ प्राप्त हो रहा है। जिसके लिए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बधाई के पात्र हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved