Post Views 01
March 7, 2026
अजमेर के कृष्णगंज थाना अंतर्गत लोहागल रोड पर निर्माणधीन मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल परिसर से 10 लाख रुपए का माल चोरी होने का मामला आया सामने,
साइड मैनेजर ने कृष्णगंज थाने में दर्ज कराया मामला, चंद दिनों में दूसरी बार हुई वारदात
अजमेर के कृष्णगंज थाना अंतर्गत लोहागल रोड पर निर्माणाधीन हॉस्पिटल में अज्ञात चोरों द्वारा कुछ दिनों के अंतराल में दूसरी चोरी की वारदात सामने आई है। 2 चोरों ने तीन गोदाम के ताले तोड़कर लगभग 10 लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटना निर्माणस्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसमें नजर आ रहा है कि दो कर रात को 3 से 4:00 के बीच चोरी की वारदात को अंजाम देकर इलेक्ट्रिक का सामान और मशीन की चोरी कर ले गए हैं। निर्माणाधीन अस्पताल के प्रबंधक ने कृष्ण गंज थाने में शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साइड प्रबंधक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि लोहागल रोड पर ज्ञानोकार मेमोरियल न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निर्माण कार्य चल रहा है। जहां चोरों ने 6 मार्च को अल सुबह 3 बजे 3 गोदाम के ताले तोड़ दिए।जबकि एक गोदाम का ताला नहीं टूटा तो उसका गेट ही तोड़ दिया। प्रबंधक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि दो चोर दीवार कूदकर अस्पताल परिसर में घुसे और 3 गोदामों में रखा कॉपर वायर, मशीनरी सहित 10 लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया।अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात रिकॉर्ड हुई है।
प्रबंधक ने बताया कि 2 मार्च को भी उनके अस्पताल परिसर में चोर घुस गया था। जिसे अस्पताल के गार्ड ने चोरी करते हुए पकड़ लिया था और पकड़ कर कृष्णगंज थाना पुलिस के हवाले भी किया था। पुलिस थाने में सूचना भी दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई इसलिए चोरों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने चंद दिन में दूसरी बार वारदात को अंजाम दे डाला।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved