For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119610961
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल पर 69वां एवं 70वां संयुक्त रेल सेवा पुरस्कार समारोह दिनांक 27.02.2026 को  रेलवे ऑफिसर्स क्लब, कचहरी रोड अजमेर में मनाया गया । |  Ajmer Breaking News: फाल्गुनी लक्खी मेले पर अजमेर में निकाली गई विशाल निशान यात्रा , श्याम भक्तों का उमडा जन सैलाब, ईत्र एवं गुलाब के फूलों से खेली होली |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा से पहले अजमेर में सियासी हलचल तेज, मोदी के आगमन पर यूथ कांग्रेस द्वारा काले झंडे दिखाने की चेतावनी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा को उनके घर से लिया गया हिरासत में |  Ajmer Breaking News: 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर में आयोजित होने वाली जनसभा के मध्य नजर अजमेर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी, |  Ajmer Breaking News: भारत सरकार में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस केबिनेट मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम एपिस्टन फाइल में आने के बाद पूरे देश भर में विरोध जारी है। |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर यात्रा से पहले अजमेर शहर जिला भाजपा व महिला मोर्चा में उत्साह का माहौल,  |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा चाय चौपाल का आयोजन, चाय चौपाल के दौरान युवाओं में जोश भरने का किया गया काम, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में युवा हुए शामिल  |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत मदार नेहरू नगर पुलिया के पास बाइक ओर स्कूटी मे हुई जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत,दो घायलों का जेएलएन अस्पताल में इलाज जारी  |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर में आयोजित होने वाली जनसभा को लेकर डीआईजी योगेश दाधीच और पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने की प्रेस वार्ता, रूट डायवर्जन की दी जानकारी |  Ajmer Breaking News: जानवरों की सेवा में अग्रणी सेवा परमो धर्म टीम द्वारा किया गया घायल गाय का रेस्क्यू , घायल गाय को टेम्पो की मदद से पहुंचाया अस्पताल, देर रात चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर गाय की बचाई जान  | 

उदयपुर न्यूज़: साउथ स्टार शादी का जादू: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने फेरे लिए, मंडप में कच्चे केले और फूलों की सजावट

Post Views 111

February 27, 2026

उदयपुर। साउथ फिल्म जगत की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, ने गुरुवार को उदयपुर में शादी के बंधन में बंध गए। रश्मिका कर्नाटक के कोडवा समुदाय से हैं, जबकि विजय तेलुगु हिंदू परिवार से आते हैं। इस कारण शादी की सुबह तेलुगु और शाम को कोडवा रीति-रिवाज से रस्में संपन्न हुईं।
शादी के मंडप को गुलाब, आर्किड, ट्यूलिप और कच्चे केले के बड़े पत्तों से सजाया गया। रस्में होटल मेमेटोस एकाया में सुबह 8 बजे से शुरू हुईं। शादी के बाद दूल्हे के परिवार ने मिठाई बांटकर आमजन के बीच खुशी साझा की। रश्मिका और विजय ने सोशल मीडिया पर अपने शादी के फोटोज साझा किए। रश्मिका ने पति के लिए भावपूर्ण संदेश लिखा और कहा कि वे अब वह औरत बन गई हैं, जिसका उन्होंने हमेशा सपना देखा था। वहीं विजय ने अपनी पोस्ट में अपनी पत्नी के प्रति स्नेह और साथ की भावना जताई।
दोनों ही बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में काम कर चुके हैं। रश्मिका ने रणवीर कपूर के साथ फिल्म एनीमल में मुख्य भूमिका निभाई है, जबकि विजय ने लाइगर में अभिनय किया। सोशल मीडिया पर रश्मिका को ‘नेशनल क्रश’ भी कहा जाता है। इस शादी में साउथ और कोडवा संस्कार का सुंदर मिश्रण देखने को मिला और फैंस को एक यादगार और रोमांचक शादी का अनुभव मिला।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved